रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कई विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के द्वारा एक समीक्षा बैठक की गई जिसमें उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग सहित कई विभागों के बड़े अधिकारियों से बातचीत किया और इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए।
जनता से जुड़े विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दिया है कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि राज्य सरकार के द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है ऐसे में अगर किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है तो करवाई करने में देरी नहीं की जाएगी।
सरकार के पास फंड की नहीं है कमी
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जनता के लिए जो विकास कार्य किया जा रहे हैं उसके लिए किसी भी तरह की फंड की कमी नहीं है ऐसे में लापरवाही बिल्कुल ना बरती जाएं ।
गुणवत्ता में लापरवाही नहीं बरतें
अगर किसी भी तरह का विकास कार्य हो रहा है तो उसे समय पर पूरा किया जाए इसके साथ ही उन्होंने कहा की गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। गुणवत्ता नहीं होने पर भविष्य में परेशानी होती है ऐसे में आपको गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखना होगा।













