रविवार, 11 अक्टूबर 2026

Haryana News: हर्ष फायरिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, होगी कड़ी कार्यवाही: SP Rewari

Written by: सुनील चौहान

Published:

SP Rewari: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा व थाना…


SP Rewari: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा व थाना रामपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गांव पिथडावास में एक लग्न समारोह के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो मुख्य आरोपियों को वारदात के चंद घंटो बाद ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।Haryana News

Advertisement

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव मनेठी निवासी तरुण उर्फ मोनी उर्फ राहुल व गांव जडथल निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले ऑटो चालक को 3 साल की सजा, 5 हजार जुर्माना

डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गत 31 अक्टूबर की रात को पुलिस को गांव पीथड़ावास में एक लग्न समारोह के दौरान लड़ाई झगड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। जहां पर गांव बधराणा निवासी एक युवक को गोली लगने के कारण घायल अवस्था में रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान गांव बधराणा निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई। Haryana News

 

ये भी पढ़ें:बावल के चोरों का तांडव: सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी ले उड़े चोर

गांव बधराणा निवासी पप्पू ने बताया था कि 31 अक्टूबर को उसका भाई इंद्रजीत उनके गांव के ओमहरी व दिनेश व अन्य साथियों के साथ गांव पीथड़ावास निवासी तरुण के लग्न समारोह में भाग लेने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसे सूचना मिली की उसके भाई इंद्रजीत को गोली लगने के कारण रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर लेकर गए है। मृतक के भाई ने लग्न समारोह में आए राहुल मनेठी व उसके साथ आए कुछ लोगों पर इंद्रजीत की हत्या का संदेह जाहिर किया था।

 

पुलिस ने मृतक के भाई पप्पू के बयान पर थाना रामपुरा में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त दो मुख्य आरोपी गांव मनेठी निवासी तरुण उर्फ मोनी उर्फ राहुल व गांव जडथल निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू को वारदात के कुछ ही घंटो के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में खुलेंगे 210 नए राशन डिपो: 33% डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित; जानें चयन प्रक्रिया

आरोपियों के खिलाफ अन्य मामले

पुलिस द्वारा पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी तरुण और जितेंद्र अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में गांव पीथड़ावास में लग्न समारोह में पहुंचे थे। दोनों ने मकान की छत पर बैठकर शराब पी और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ने हवाई फायरिंग भी की थी। इसके बाद दोनों की इंद्रजीत के साथ कहा सुनी हो गई। तैश में आकर आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू ने पिस्तौल से इंद्रजीत पर गोली चला दी, जो उसके गले में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

आरोपी तरुण उर्फ मोनी पर पहले भी थाना खोल में मारपीट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के पांच मामले दर्ज हैं, जबकि जितेंद्र उर्फ जीतू पर थाना शहर नारनौल, थाना कसौला व माडल टाऊन रेवाड़ी में मारपीट के चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों  को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने कड़े शब्दों में कहां है कि हर्ष फायरिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी, रेवाड़ी पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp