रेवाड़ी मे स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, जिले में इस बीमारी का बढ़ा खतरा

On: July 12, 2026 9:24 AM
Follow Us:
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट:  रेवाड़ी में झमाझम बारिश हो रही है और बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में सड़कों पर गंदा पानी भर गया है। गंदा पानी भरने की वजह से कई बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

कई मुख्य इलाकों में भी बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया है वहीं कई जगहों पर तो ज्यादा बारिश होने से नाले का पानी सड़क पर बिखरा पड़ा है जिससे एक तरफ जहां बदबू के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी तरफ नाले के गंदे पानी की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

जिले में डेंगू का बढ़ गया है खतरा

रेवाड़ी में जगह-जगह जल भराव होने से मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने की आशंका है जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। कोसली एचडीएच में डेंगू की जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है।

सन्धिगध मरीजों की होगी इलाज

यहां डेंगू की जांच होगी और 24 से 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट दे दिया जाएगा इसके साथ ही साथ जिन मरीजों में डेंगू का खतरा होगा उनके जल्द से जल्द इलाज शुरू किया जाएगा। जिला अस्पताल में अभी तक 1035 टेस्ट हो चुके हैं जिनमें से एक भी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिला है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि डेंगू का खतरा जिले में काफी बढ़ गया है क्योंकि जगह-जगह पानी भरा पड़ा है ऐसे में अगर डेंगू के कोई लक्षण दिखाई पड़ते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पिछले साल भी कई गांव में रेड अलर्ट जारी किया गया था और इस बार भी इन गांव पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं मलेरिया नोडल अधिकारी डॉक्टर जोगिंदर तंवर ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ और ठहरे पानी में अंडा देता है।

रेवाड़ी मे स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग में लोगों से की अपील

ऐसे में लोग घर में मनी प्लांट की बोतल फ्रिज ट्राय कलर और गमले के बीच पानी जमा नहीं करें और अगर किसी को तेज बुखार आता है और 2 से 5 दिनों तक बुखार रहता है साथ ही साथ शरीर पर लाल चपटे हो जाते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह सभी डेंगू के लक्षण हो सकते हैं और तुरंत इलाज मिलने पर समय पर इलाज करके जान बचाई जा सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

2 thoughts on “रेवाड़ी मे स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, जिले में इस बीमारी का बढ़ा खतरा”

Leave a Comment