धारूहेड़ा नगर पालिका में वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक स्थगित

On: August 25, 2026 11:30 AM
Follow Us:
NPA DHARUHERA

Breaking News (Best24News):  धारूहेड़ा नगर पालिका  में वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) के लिए दों मेंबरो के चुनाव के लिए 27 अगस्त को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इसको लेकर सचिव ने दोबारा पार्षदो को लेटर जारी किया है।

जानिए कैसे होता है चुनाव: बता दे हर नगरपालिका में पार्षदों में से दो मेंबर चुने जाते है। अगर बैठक में स​हमति नहीं बने तो फिर चुनाव करवाया जाता है। इस वित्त एवं अनुबंध समिति में कुछ पांच मेंबर होते है जिनमें नपा चेयरमैन, उपचेयरमैन, नपा सचिव व दो पार्षदो में से चुने गए मैंबर होते है।

बता दे कि इसके लिए नगर पालिका कार्यालय के मीटिंग हॉल में 27 अगस्त को सुबह 11 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। नगर पालिका सचिव ने वार्ड नंबर 1 से 18 तक के सभी निर्वाचित पार्षदों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए ​थे। लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया हैं

क्यों है इनकी जरूरत: ब​ता दे कि बैठक में वित्तीय निर्णय, टेंडर प्रक्रिया और विकास कार्यों के बजट को मंजूरी देने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। क्योंकि कोई भी टैंडर प्रकिया में बिल के पास होने के लिए इन मेंबरो के हस्ताक्षर करवाए जाते है। इसके अलावा तीन अन्य मेंबर जिमनें नपा सचिव, उपचेयरमैन व चेयरमैन शामिल है।
नपा सचिव सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इसको लेकर बाद तिथि तय की जाएगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर