धारूहेड़ा : सफाई कर्मचारियों की मांगे को लेकर हड़ताल जारी

On: August 26, 2026 8:33 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: मांगो को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मी विरोध प्रदर्शन करते हुए

धारूहेड़ा : नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही। बुधवार को हडताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान अनिल कुमार ने की, जबकि मंच का संचालन कोषाध्यक्ष हरिकिशन ने किया। कर्मचारी पिछले लगातार 21 दिन से नपा परिसर के सामने टैंट लगाकर धरने पर बैठे हुए है। सुबह 9 बजे से 5 बजे तक धरना दिया जाता है तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जाती है।

बता दे पिछले कई दिनो अपनी मांगो को लेकर सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे है। मांगो को लेकर चार दिन पहले नपा चेयरमैन को ज्ञापन भी दिया गया था लेकिन कोई सुनवाई नही की जा रही है। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धनराज, वन विभाग से सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अनिल कुमार यादव तथा जिला सचिव कृष्ण कुमार गंगाहेड़ी ने भी कर्मचारियों के बीच पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

पदाधिकारियों ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे अपनी एकजुटता और मजबूती बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने हक और मांगों के लिए मजबूती से संघर्ष जारी रखें, संगठन उनके साथ खड़ा है। हड़ताल में नगर पालिका कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कर्मचारी रोजना सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर रहे है।

इस अवसर पर राजवीर, तेज सिंह, राहुल, अजय, संजय, सुरेंद्र, हिंदू, सुनीता, शर्मिला, गीत, सुशीला, रीना सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
——-

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर