शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा: DSP Trafic ने रिबन काटकर किया ट्रैफिक बूथ का शुभारंभ

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: सड़क सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम व नियंत्रित करने के उद्देश्य से धारूहेड़ा साबी नदी पुल (निकट गांव मसानी) के पास एक नए ट्रैफिक पुलिस बूथ…


धारूहेड़ा: DSP Trafic ने रिबन काटकर किया ट्रैफिक बूथ का शुभारंभ
धारूहेड़ा: DSP Trafic ने रिबन काटकर किया ट्रैफिक बूथ का शुभारंभ
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: सड़क सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम व नियंत्रित करने के उद्देश्य से धारूहेड़ा साबी नदी पुल (निकट गांव मसानी) के पास एक नए ट्रैफिक पुलिस बूथ का डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने रिबन काटकर किया।

Advertisement

 

धारूहेड़ा: DSP Trafic ने रिबन काटकर किया ट्रैफिक बूथ का शुभारंभ
धारूहेड़ा: DSP Trafic ने रिबन काटकर किया ट्रैफिक बूथ का शुभारंभ

डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने कहा कि एनएच 48 साबी नदी पुल के पास यातायात का दबाव अत्यधिक रहता है। इस नए ट्रैफिक बूथ के स्थापित होने से न केवल यातायात सुचारू रूप से संचालित होगा, बल्कि किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। बूथ बनवाने के लिए हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

ट्रैफिक इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार ने आश्वस्त किया कि इस बूथ पर पुलिसकर्मियों की तैनाती से क्षेत्र में ओवरस्पीडिंग, गलत लेन ड्राइविंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इस मोके पर डूंगरवास के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि हरि प्रकाश, संदीप यादव, सुनील यादव, विनोद्र कुमार, अशोक सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp