धारूहेड़ा: रेवाड़ी में जिला स्तर पर आयोजित एड्स जागरूकता प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार विद्यालय की छात्रा तनिषा ने सराहनीय प्रदर्शन किया। पैटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
स्कूल प्राचार्य विनोद मेहता ने टॉपर रही छात्रा तनीषा को स्कूल में स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। इस मौके वपर उज्जवल भविष्य की कामना की । इस उपलब्धि पर प्राचार्य द्वारा तनिषा के साथ उनके मेंटर मंजीत को सम्मानित किया गया।
इस मौके रवि वत्स, नरेंद्र कुमार, संजय यादव, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, बिजेंद्र, पूनम यादव, पूनम रोहिल्ला, सुदेश आदि मौजूद रहे।
धारूहेड़ा: एड्स जागरूकता प्रतियोगिता में तनीषा ने मारी बाजी














