शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी के प्रीतम का शव अटेली रेलवे स्टेशन के पास मिला, आरपीएसएफ में हुगली था तैनात

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी : हरियाणा के नारनौल में न्यू अटेली रेलवे स्टेशन के निकट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे पुलिस स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) के एक जवान…


रेवाड़ी : हरियाणा के नारनौल में न्यू अटेली रेलवे स्टेशन के निकट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे पुलिस स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) के एक जवान की मौत हो गई। बता दे मृतक पहचान रेवाड़ी जिले के गांव झाल निवासी 36 वर्षीय प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। मृतक प्रीतम सिंह आरपीएसएफ में तैनात था और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के हुगली में थी

Advertisement

 

जीआरपी चौकी नारनौल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव न्यू अटेली रेलवे स्टेशन के नजदीक गांव बजाड़ के पास डीएफसी लाइन पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद पुलिस ने शव काे शिनाख्त के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उसके पास मिले कागजातों के हिसाब से उसकी पहचान रेवाड़ी जिले के गांव झाल निवासी 36 वर्षीय प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। मृतक को एक लड़का व एक लड़की है। वह घर पर बिना बताए हुगली से सीएल लेकर आया हुआ था। परिजनों को भी इस बारे में पता नहीं था जब पुलिस ने बताया तो पता चला कि उसकी ट्रेन कटने से मौत हो गई हैं

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

आरपीएसएफ में तैनात था प्रीतम: बता दे रेवाड़ी का रहने वाला प्रीतम सिंह आरपीएसएफ में तैनात था और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के हुगली में थी। घटना की सूचना मिलने पर नारनौल जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

जांच में जुटी पुलिस: फिलहाल यह पता नहीं चला पाया है कि प्रीतम सिंह देर रात डीएफसी लाइन पर किस कारण और किन परिस्थितियों में पहुंचा था। इसको लेकर संशय बना हुआ है। इस बारे में आईओ रेखा कौशिक ने बताया कि जीआरपी मामले की जांच कर रही है। वह यहां कैेसे पहुंचा।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

 

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp