Haryana News: नेटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी ने फिर लहराया परचम

On: August 25, 2026 8:22 AM
Follow Us:
Haryana News: नेटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी ने फिर लहराया परचम

Haryana News: रेवाड़ी: 59वीं राज्यस्तरीय विद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता में जहां लडकियों ने तो पहले भी बाजी मार ली थी वही तीसरे दिन हिंदू स्कूल में आयोजित मुकाबलों में अंडर-19, 17 और अंडर-14 बालक वर्ग में रेवाड़ी की टीमों ने जीत दर्ज कराई। एक बार फिर रेवाड़ी के​ खिलाडियों ने अपना परचम लहराया दिया हैं। जबकि पिछले साल भी रेवाड़ी की टीम ही विनर (Winner ) थी।

रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल नेटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान रेवाड़ी की बेटियों ने अपने शानदार खेल के बदौलत इतिहास रच दिया है।
रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल नेटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान रेवाड़ी की बेटियों ने अपने शानदार खेल के बदौलत इतिहास रच दिया है।

अंडर-19 बालक वर्ग की नेटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। कुरुक्षेत्र की टीम दूसरे और रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग में भी रेवाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। हिसार की टीम ने दूसरा और कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रेवाड़ी में तीन दिवसीय हरियाणा राज्य स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता का डीसी अभिषेक मीणा ने किया शुभारंभ
रेवाड़ी में तीन दिवसीय हरियाणा राज्य स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता का डीसी अभिषेक मीणा ने किया शुभारंभ

इसी प्रकार अंडर-14 बालक वर्ग में भी रेवाड़ी की टीम का दबदबा रहा। रेवाड़ी ने पहला स्थान हासिल किया जबकि सिरसा की टीम दूसरे और झज्जर की टीम तीसरे स्थान पर रही।

रेवाड़ी में तीन दिवसीय हरियाणा राज्य स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता का डीसी अभिषेक मीणा ने किया शुभारंभ
रेवाड़ी में तीन दिवसीय हरियाणा राज्य स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता का डीसी अभिषेक मीणा ने किया शुभारंभ

लडकियां भी लहराया चुकी है परचम: बता दे कि रेवाड़ी की लड़कियां इससे पहले भी तीन साल से लगातार विजेता रही हैं। इस प्रतियोगिता में अंडर 14 में झज्जर द्वितीय व सोनीपत तृतीय रहा। अंडर 17 व 19 में फतेहाबाद उपविजेता रहा। लड़कियों की प्रतियोगिताएं संपन्न होने के बाद लड़कों की आरंभ हुई।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर