Rewari News: ECHS अधिकारी के घर चोरी, ज्वेलरी और नगदी लेकर उड़े चोर

On: June 17, 2026 4:46 PM
Follow Us:
ECHS अधिकारी के घर चोरी, ज्वेलरी और नगदी लेकर उड़े चोर

Rewari News: रेवाड़ी के सेक्टर 3 में ECHS अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी कर ली है। अधिकारी के घर से पैसे और ज्वेलरी लेकर कर फरार हो गए हैं। चोरी तब हुई जब दंपति ड्यूटी गए हुए थे इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर सभी ज्वेलरी और पैसे चुरा लिया। फिलहाल पैसे और ज्वेलरी के अलावा क्या-क्या चोरी हुआ है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

शाम को जब ड्यूटी से अधिकारी वापस आए तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था और सभी सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज करके इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने दी जानकारी

पुलिस को शिकायत करते समय पूजा ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ में ECHS में नौकरी करती है वही उनके पति बावल की कंपनी में काम करते हैं और 15 तारीख को दोनों ताला लगाकर ड्यूटी चले गए थे और जब ड्यूटी से वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने के बाद उन्होंने देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है वही घर से दो तोले सोने की चेन और ₹40000 गायब है इसके साथ ही अन्य सामान भी गायब है।

पूजा ने बताया कि फर्स्ट फ्लोर पर मकान मालिक का कुछ सामान रखा हुआ है उनका सामान भी गायब है। दिन के समय ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है और अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्दी चोरों की खोज करके कार्रवाई की जाएगी।

दिन के समय चोरी होने से लोग काफी ज्यादा डरे हुए हैं क्योंकि दिन के समय में चोरी की घटना चिंता बढ़ने वाली है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now