रेवाड़ी : शुक्रवार सुबह एक जोरदार धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब सात बजे हुए इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके के साथ ही एक खोखे के परखच्चे उड़ गए, जिससे आसपास से गुजर रहे लोग घबराकर इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ देर के लिए पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और किसी को भी यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यह धमाका किस वजह से हुआ है।Blast in rewari
घटना उत्तम नगर बाइपास स्थित संजय धर्मकांटा के नजदीक सड़क किनारे बने एक चाय के खोखे में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि खोखे के टुकड़े दूर तक जा गिरे। धमाके के तुरंत बाद खोखे में आग लग गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग और धुएं को देखकर मौके से दूरी बना ली और तुरंत इसकी सूचना दी गई।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चाय बनाने के लिए रखे गए गैस सिलेंडर में रिसाव हो रहा था। सुबह चाय बनाने की तैयारी के दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग भड़क गई और इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ। धमाके से खोखा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस समय खोखे के पास अधिक लोग मौजूद नहीं थे, जिससे कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
Blast in Rewari:धमाका होने से खोखे के परखच्चे उड़े
रेवाड़ी : शुक्रवार सुबह एक जोरदार धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब सात बजे हुए इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके के…
Follow Us :
Google
News
संबंधित खबरें
रेवाड़ी न्यूज

