Rewari News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला रोजगार कार्यालय एवं राजकीय आईटीआई रेवाड़ी द्वारा मंगलवार को राजकीय आईटीआई (बाल) रेवाड़ी परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने की।Rewari News
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रोजगार मेलों का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना तथा उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार योग्य मानव संसाधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और युवाओं से भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में भी बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया।Rewari News

14 कंपनियों हुई शामिल: बता दे कि रेवाडी में आयोजित रोजगार मेंले में गुप्ता मेटल शीट्स लिमिटेड रेवाड़ी, आसाही इंडिया ग्लास प्राइवेट लिमिटेड बावल, नविटासिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल, सांकेई गिकेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल, हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड धारूहेड़ा, सत्यम ऑटो कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड रेवाड़ी, रोकी मिंडा कंपनी बावल, वानफेंग एल्युमिनियम व्हील्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल, जीनियस एग्रीकेयर प्राइवेट लिमिटेड रेवाड़ी, रियलट्यूरिटी बिजनेस एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड रेवाड़ी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, मिंत्रा, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी अकादमी तथा एसएसपी ग्लोबल जॉब्स सहित कुल 14 कंपनियां शामिल रहीं।
जिला रोजगार अधिकारी मनीता यादव ने बताया कि रोजगार मेले में 349 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 257 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें से 94 अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन कर लिया गया। कार्यक्रम के दौरान सहायक रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर सहित विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया तथा रोजगार उपलब्ध कराने वाले संस्थानों और मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।Rewari News













