नारनौल: यदुवंशी शिक्षा निकेतन में रिसेप्शनिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

On: September 3, 2026 8:17 PM
Follow Us:
Yaduvanshi Shiksha Niketan

नारनौल (Best24News): बेरोज शिक्षित यु​वतियों को रोजगार पाने का सुनहरा मौका है। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान यदुवंशी शिक्षा निकेतन, नारनौल (Yaduvanshi Shiksha Niketan, Narnaul) में रिसेप्शनिस्ट (Receptionist) के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। संस्थान द्वारा योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पद और आवश्यक योग्यताएँ (Eligibility Criteria)
संस्थान को अपने प्रशासनिक कार्य के लिए स्मार्ट, आत्मविश्वासी और शिष्टाचारी उम्मीदवार की आवश्यकता है

नारनौल: यदुवंशी शिक्षा निकेतन में रिसेप्शनिस्ट के पदों पर निकली भर्ती
नारनौल: यदुवंशी शिक्षा निकेतन में रिसेप्शनिस्ट के पदों पर निकली भर्ती

 

पद का नाम: रिसेप्शनिस्ट (Receptionist)

आवश्यक कौशल:

  • बेहतरीन बोलचाल व कम्यूनिकेशन स्किल्स (Good Communication Skills)
  • बेसिक कंप्यूटर ज्ञान (Basic Computer Knowledge)
  • आत्मविश्वास और अच्छा व्यवहार (Smart, Confident & Well-mannered)

आवेदन कैसे करें?
इस पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता और अनुभव (यदि कोई हो) के साथ यदुवंशी शिक्षा निकेतन, नारनौल के मुख्य परिसर (School Campus) में संपर्क कर सकते हैं या विद्यालय प्रशासन को अपना बायोडाटा/रिज्यूम (Resume) जमा करवा सकते हैं।

 

बता दे हरियाणा में 1995 में राव बहादुर सिंह द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और अनुशासित वातावरण प्रदान करने के लिए महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी (पटौदी रोड), नांगल चौधरी, सतनाली, कनीना, कोसली, और गुरुग्राम आदि स्थानों पर इसकी शाखाएं व स्कूल संचालित हैं।

बता दे कि सीबीएसई (CBSE) बोर्ड से संबद्ध यह स्कूल एलकेजी से लेकर बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा देता है, जिसमें कई आवासीय (Residential) परिसर भी शामिल हैं। स्कूलों के अलावा यह समूह डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान भी चलाता है।

स्थान: यदुवंशी शिक्षा निकेतन, नारनौल (महेंद्रगढ़ जिला)

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार