
Haryana News: हरियाणा में दिवाली से पहले युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य के मुख्यमंत्री सैनी ने रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, अस्थल बोहर में चौथे दीक्षांत समारोह के अवसर पर कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दे रही है।Haryana News
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब तक 1.80 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी है और तीसरे कार्यकाल में 2 लाख नौकरियों का लक्ष्य रखा गया है।Haryana News
मुख्यमंत्री सैनी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी लगातार करें और मेहनत से पीछे न हटें। उनका कहना है कि मेहनत अवश्य रंग लाएगी। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत बालक नाथ योगी भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को पदक और उपाधियां प्रदान की और शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी।CM सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि भावी पीढ़ी को ऐसी शिक्षा मिले, जो उन्हें रोजगार सक्षम, चरित्रवान और नैतिक गुणों से सम्पन्न बनाए।
इसी दिशा में हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने अपने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में वर्ष 2024 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर दी। इसका उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या
