BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर निकली भर्ती, लाखों रूपये होगी सैलरी 

On: June 16, 2026 7:58 PM
Follow Us:
बैंक ऑफ़ बड़ौदा में इन पदों पर निकली वैकेंसी

BOB Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा में कई पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 6 जुलाई तक आप आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा में मैनेजर,सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर और विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। आवेदन के लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

पदों के अनुसार तय की गई आयु सीमा

अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग ऐज लिमिट रखी गई है।कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष, 28 वर्ष और 32 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष, 35 वर्ष और 42 वर्ष तक तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

इन पदों पर भर्ती के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री लेना जरूरी है। इसके साथ ही साथ अलग-अलग पदों के लिए कुछ अलग-अलग योग्यताएं भी मांगी गई है।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये जमा करने होंगे। एससी एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को केवल 175 रुपए आवेदन फीस देना है।

 सैलरी?

एमएमजी/एस-II पद के लिए मासिक वेतन 64,820 रुपये, एमएमजी/एस-III पद के लिए 85,920 रुपये और एसएमजी/एस-IV पद के लिए 1,02,300 रुपये प्रतिमाह तक दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 06 जुलाई 2026
  • भर्ती संगठन: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now