शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

हरियाणा सरकार का बडा ऐलान: देशी गाय खरीदने पर मिलेगी 30 हजार सब्सिडी

Written by: Best24News

Published:

 Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह देते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया है. उन्होंने…


हरियाणा सरकार का बडा ऐलान: देशी गाय खरीदने पर मिलेगी 30 हजार सब्सिडी
हरियाणा सरकार का बडा ऐलान: देशी गाय खरीदने पर मिलेगी 30 हजार सब्सिडी
Google News Follow us on Google

 Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह देते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें टिकाऊ कृषि की दिशा में आगे बढ़ना होगा. राज्य सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए एक देसी गाय की खरीद पर ₹30,000 तक की सब्सिडी दे रही है ताकि वे गो-आधारित जैविक तरीकों से खेती कर सकें. Haryana News

Advertisement

 

राज्य में तेजी से हो रहा है पशुपालन ढांचे का विस्तार
हरियाणा में अब तक 6 सरकारी पॉलीक्लिनिक सिरसा, जींद, रोहतक, भिवानी, सोनीपत और रेवाड़ी में हैं. कुरुक्षेत्र का यह सातवां पॉलीक्लिनिक बन गया है. इसके अलावा जिले में 49 पशु चिकित्सालय और 72 औषधालय संचालित हो रहे हैं. हरियाणा सरकार प्राकृतिक खेती और देसी नस्ल को बढ़ावा देने के लिए एक देसी गाय खरीदने पर 30,000 रुपये की सब्सिडी दे रही है.  यह राशि 25,000 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 30,000 रुपये कर दिया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

पशुओं की बढ़ती कीमत से पशु चिकित्सा सेवाएं और जरूरी
सीएम सैनी ने कहा कि आज दुधारू पशुओं की कीमत लाखों में पहुंच चुकी है. ऐसे में गरीब किसानों के लिए इनकी खरीद और देखभाल चुनौतीपूर्ण हो गई है. इसलिए सरकारी पशु चिकित्सा संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवश्यक हैं.

दूध उत्पादन में अग्रणी बना हरियाणा
हरियाणा देश में केवल 2.1% दुधारू पशु रखने के बावजूद 5.11% कुल दूध उत्पादन में योगदान देता है. वर्ष 2023-24 में राज्य ने 1.22 करोड़ टन दूध का उत्पादन किया. प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध उपलब्धता 1105 ग्राम है, जो राष्ट्रीय औसत (471 ग्राम) से 2.34 गुना अधिक है.

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

दूध उत्पादकों को सब्सिडी और छात्रवृत्ति
सामान्य उत्पादकों को ₹5/लीटर सब्सिडी
गरीब परिवारों को ₹10/लीटर सब्सिडी
सहकारी समितियों के मेधावी छात्रों को
कक्षा 10 में 80% से अधिक अंक पर ₹2,100
कक्षा 12 में ₹5,100 छात्रवृत्ति
10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, अब तक ₹4.40 करोड़ के 78 दावे निपटाए गए
पशु बीमा योजना से 15.90 लाख पशु लाभान्वित
‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना’ के तहत

 

बड़े पशु: ₹100-₹300
छोटे पशु (बकरी, भेड़, सूअर): ₹25
SC पशुपालकों के लिए बीमा निःशुल्क
अब तक 15.90 लाख पशु बीमित, ₹97.40 करोड़ के 24,576 दावे निपटाए जा चुके हैं. बीमित पशु की मृत्यु पर ₹1 लाख तक का मुआवजा दिया जाता है.
डेयरी इकाइयों पर भी सरकार दे रही भारी सब्सिडी
20 से 50 दुधारू पशुओं की यूनिट के लिए ब्याज सब्सिडी
2, 4 और 10 पशुओं की डेयरी इकाई पर 25% अनुदान
हरियाणा, साहीवाल, बेलाही नस्ल की देसी गायों पर
₹5,000 से ₹20,000 तक प्रोत्साहन राशि
अब तक 16,921 पशुपालक इस योजना से लाभान्वित हुए हैं
लाडवा में पिछली सरकार से ढाई गुना ज्यादा हुआ विकास
सीएम सैनी ने बताया कि लाडवा क्षेत्र में 2024 से अब तक ₹110 करोड़ के कार्य पूरे या प्रक्रियाधीन हैं.

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

पिछले 10 वर्षों में ₹794 करोड़ के विकास कार्य
कांग्रेस शासन में मात्र ₹310 करोड़
हर घर गृहिणी योजना के तहत 9240 परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 364 मकान बने, 249 निर्माणाधीन
कृषि मंत्री ने प्राकृतिक खेती के विस्तार पर दिया जोर
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि रासायनिक खेती से पर्यावरण, स्वास्थ्य और भूमि की गुणवत्ता पर नकारात्मक असर पड़ा है. अब समय है कि हम प्राकृतिक खेती की ओर लौटें. उन्होंने बताया कि गुरुकुल परिसर में 180 एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है जो किसानों के लिए आदर्श मॉडल बन चुका है.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp