Haryana Tourist Palace: इस गर्मी की छुट्टी बैग उठाइए और घूम आइये हरियाणा के इन खूबसूरत जगहों पर, मन मोह लेगी खूबसूरती

On: June 13, 2026 5:58 PM
Follow Us:
इस गर्मी की छुट्टी बैग उठाइए और घूम आइये हरियाणा के इन खूबसूरत जगहों पर

Haryana Tourist Palace: हरियाणा में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह है जहां बड़े पैमाने पर लोग गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाते हैं। आप भी अगर इन गर्मी की छुट्टियों में हरियाणा में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे जहां आप आसानी से जाकर घूम सकते हैं। तो आईए जानते हैं कुछ खूबसूरत जगह के बारे में जहां आप आसानी से जाकर घूम सकते हैं।

कुरुक्षेत्र: इन गर्मी की छुट्टियों में आपको कुरुक्षेत्र जिसे महाभारत की भूमि कहा जाता है तो वहां जाकर आसानी से घूम सकते हैं। यहां घूमने जाने में अधिक खर्च नहीं आएगा और यहां ब्रह्म सरोवर, संहित सरोवर,ज्योति सार आदि मनोरम जगह को घूम सकते हैं।

गुरुग्राम: गुरुग्राम एक आधुनिक और खूबसूरत शहर है जिससे कॉरपोरेट हब के साथ-साथ मनोरंजन का केंद्र भी कहा जाता है। यहां आप दमदमा हिल,सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान और शीतला माता मंदिर घूम सकते हैं।

मोरनी हिल्स : पंचकूला जिले में स्थित मोरनी हिल्स हरियाणा का खूबसूरत हिल स्टेशन है। आप अगर शांत वातावरण में अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं तो यहां जाकर घूम सकते हैं।

पिंजौर : आप पिंजौर की यात्रा भी कर सकते हैं यहां यादवेंद्र गार्डन है। 17वीं सदी में बना यह मुगल शैली का बगीचा आपको अपनी तरफ आकर्षित करेगा और यहां जाने में अधिक खर्च भी नहीं लगेगा।

पानीपत: आप अगर इतिहास में रुचि रखते हैं तो पानीपत में जा सकते हैं यहां आपको पानीपत की लड़ाई के मैदान काबुली बाग और इब्राहिम लोदी का मकबरा आदि देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही साथ आप फरीदाबाद जा सकते हैं यहां सूरजकुंड झील है जहां विश्व का सबसे प्रसिद्ध सूरजकुंड क्राफ्ट मेला लगता है इसके साथ ही हिसार जाकर फिरोजसाह तुगलक द्वारा बसाया गया पुरातत्व स्थलों को देख सकते हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now