Mahendragarh Accident News: महेंद्रगढ़ में एक भयंकर सड़क हादसा हो गया है जिसमें दो जिगरी दोस्तों की मौत हो गई है। जिले के नेशनल हाईवे 152 डी पर शुक्रवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां मनाली से जयपुर जा रही बस ट्रक से टकरा गई हादसे में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कई यात्रियों की हालत नाजुक
इस भयंकर सड़क हादसे में कई यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है। सामने जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर से यह गाड़ी मनाली गई थी। वापसी के समय नेशनल हाईवे 152 डी पर भयंकर हादसा हो गया।
यात्रियों की हुई मौत
हादसे में 30 साल के सोमवीर की मौत हो गई। सोमवीर सिंह विजयनगर बहरोड़ राजस्थान के रहने वाले थे वही दिल सुख उम्र 30 वर्ष जो की बहरोड़ राजस्थान के रहने वाले थे उनकी भी मौत हो गई।
सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई बस (Mahendragarh Accident News)
प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया कि इस हादसे में सड़क पर खड़े ट्रक से बस अचानक टकरा गई जिससे बस में बैठे दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। वही 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर बचाव का कार्य शुरू कर दी।
गांव के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला और घायल लोगों को महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में एडमिट कराया गया। वहीं कई यात्रियों की हालत गंभीर होने के वजह से उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों की माने तो इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल लोगों की हालत बेहद ही नाजुक बताई जा रही है। वही दो लोगों की मौत हो चुकी है।












