शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर अफरा-तफरी, करनाल में रोडवेज बस हादसा

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज की एक बस नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर पलट गई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बस चंडीगढ़ से सोनीपत जा रही थी। करनाल के…


Haryana News: नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर अफरा-तफरी, करनाल में रोडवेज बस हादसा
Haryana News: नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर अफरा-तफरी, करनाल में रोडवेज बस हादसा
Google News Follow us on Google

Haryana News: शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज की एक बस नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर पलट गई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बस चंडीगढ़ से सोनीपत जा रही थी। करनाल के पास, बस सर्विस रोड पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन से चार यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गनीमत रही कि कोई बड़ी जानमाल की हानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

Advertisement

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा

करनाल सेक्टर 32-33 पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मनोज वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और उनकी हालत अभी स्थिर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार ही हादसे की मुख्य वजह थी।

यात्रियों ने ड्राइवर पर आरोप लगाए

बस में सवार यात्रियों ने भी ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यात्रियों के मुताबिक, बस बहुत तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि यात्रियों ने ड्राइवर से कई बार धीरे चलने की अपील की, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। तेज रफ्तार के कारण बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई, जिससे यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। यात्रियों के मुताबिक, बस में 30 से 35 लोग सवार थे। चंडीगढ़ से निकलने के बाद से ही बस लगातार तेज रफ्तार में चल रही थी। हादसे के बाद कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp