Rewari News: रेवाड़ी जिले में मंगलवार शाम को आए तूफान ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट कर दिया है। आलम यहां तक है कि बावल क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों में 40 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद अभी तक बिजली सप्लाई बहाल होने का इंतजार है। पेयजल किल्लत व बिजली की समस्या से परेशान बावल के लोगो ने बुधवार को जाम लगा दिया।Rewari News
गुस्साए लोगों ने कहा कि बावल में रेवाड़ी रोड पर जाम लगा दिया। लोगो ने बताया कि घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर और बैटरियां जवाब दे चुकी हैं। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। घंटों चले ब्लैक आउट के कारण लोग परेशान है। थाने में बिजली गुल होने से पुलिसकर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना ही नही बावल क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों में अभी भी अंधेरा पसरा हुआ है।Rewari News

कसौला थाने में ठप हुई बिजली सप्लाई करीब 33 घंटे बाद बुधवार को करीब 1 बजे बहाल हो पाई। बावल क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों में 40 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद अभी तक बिजली सप्लाई बहाल होने का इंतजार है।Rewari News
मंगलवार शाम को आए तूफान में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ने से कसौला थाने की लाइन टूट गई थी। इसके बाद करीब 33 घंटे तक थाने में बत्ती गुल रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना पंखे और लाइट के ड्यूटी करनी पड़ी। बिजली न होने से कंप्यूटर और ऑनलाइन सिस्टम बंद रहे, जिससे एफआईआर (FIR) दर्ज करने और अन्य प्रशासनिक कार्यों करने में परेशानी आई।Rewari News
तीन दिन से सब कुछ बंद: लोगों ने कहा कि तीन दिन से बिजली के दर्शन नहीं हुए। सब काम धंधे चौपट हो रहे हैं। बिजली ठीक करवाने के लिए जब फोन करते है तो अधिकारी फोन नहीं उठा रहे। ऐसे में उनके पास जाम लगाने के सिवाय कोई दूसरा विकल्प नहीं था इसी को लेकर गुस्सए लोगो ने बुधवार को जाम लगा दिया।Rewari News
बडी लापरवाही आई सामने: लोगो का कहना है आंधी तूफान से नुकसान तो, परंतु समय पर उसे सही करना ही अधिकारियों का काम है। तीन दिन से बिजली गुल होने के कारण गांवों में इनवर्टर ठप हो चुके हैं और सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की खड़ी हो गई है। बिजली नहीं होने से पानी के लिए हा हाकार मचा हुआ है।Rewari News













