HBSE Latest Update: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को राहत दिया गया है जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं। कंपार्टमेंटल परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्रों को राहत देने के लिए ही यह बड़ा फैसला लिया गया है।
4 जुलाई तक होगा कंपार्टमेंटल 12वीं का परीक्षा
बोर्ड के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंटल परीक्षा 4 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी वही दसवीं की परीक्षा 5 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई तक होगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:00 तक आयोजित होगी।
10वीं कक्षा की परीक्षा तिथियां
- 5 जुलाई – अंग्रेजी
- 7 जुलाई – हिंदी
- 8 जुलाई – गणित
- 9 जुलाई – सामाजिक विज्ञान
- 10 जुलाई – विज्ञान
- 11 जुलाई – संस्कृत, उर्दू, पंजाबी एवं एनएसक्यूएफ
- 14 जुलाई – आईटी एवं आईटीईएस तथा संस्कृत व्याकरण
12वीं कक्षा की परीक्षा
4 जुलाई को अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, अकाउंटेंसी, बंगाली और पंजाबी सहित विभिन्न विषयों की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी।
रेवाड़ी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी में जारी किया खास निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार दहिया के अनुसार, कंपार्टमेंट परीक्षाएं 4 जुलाई से शुरू होकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से नवीनतम जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।
इस परीक्षा के आयोजित होने से छात्रों को काफी राहत मिलेगी और उनका एक सत्र भी बच जाएगा। आपको बता दे कि इस फैसले से छात्रों में भी खुशी देखने को मिल रही है। जो छात्र दो विषयों में फेल हुए हैं उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।













