Rewari News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव डॉ.रेनू सोलखे ने की सुप्रीम कोर्ट की ओर से भेजे गए केसों में काउंसलिंग की जाएगी। इसी को लेकर हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव डा. रेनू सोलखे ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा समाधान समारोह 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा।Rewari News
उच्चतम न्यायालय की सराहनीय पहल: बता दे समाधान समारोह आयोजन करना एक बडी पहल है। इसमें देशभर के विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान और मध्यस्थता के माध्यम से निपटारे के लिए उच्चतम न्यायालय ने सराहनीय प्रयास है।Rewari News
डॉ. रेनू सोलखे ने बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी के कार्यालय में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा भेजे गए केसो में काउंसलिंग की। इस अवसर पर उन्होंने दोनों पार्टियों के साथ बातचीत की ताकि माननीय उच्चतम न्यायालय के समाधान समारोह में ज्यादा से ज्यादा केसो को सुलझाया जा सके।Rewari News
——-
सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने कोसली का किया दौरा

कोसली: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डा. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बुधवार को सब डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी कोसली का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने फ्रंट ऑफिस का निरीक्षण किया एवं रजिस्टर भी जांचें।Rewari News
सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने अशोक कुमार अध्यक्ष सब डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी, कोसली से मुलाकात की तथा पैनल अधिवक्ताओं व पैरालेगल वॉलिंटियर्स के साथ मीटिंग भी की।Rewari News
उन्होंने समस्याओं के बारे में जाना तथा उचित दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही वृक्षारोपण अभियान के तहत डा.रेनू सोलखे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने कोर्ट परिसर कोसली में पौधारोपण भी किया।Rewari News
——













