Haryana News: कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब किसानों को ऐसे मिलेगा खाद 

On: June 10, 2026 7:01 PM
Follow Us:
कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब किसानों को ऐसे मिलेगा खाद 

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा कालाबाजारी रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। इस बार ‘ मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल से किसानों को खाद वितरित किया जाएगा। किसान पोर्टल पर जितना फसल दिखाएंगे इस बार उन्हें सिर्फ उतना ही खाद दिया जाएगा। नया नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि कालाबाजारी रोके जा सके।

किसानों को नहीं होनी चाहिए खाद की कमी

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों को खाद की कमी नहीं होनी चाहिए। किसानों को समय रहते ही खाद वितरित कर दिया जाए ताकि उनके फसलों को कोई नुकसान ना हो।

आज बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने यह बड़ा फैसला लिया। उन्होंने विभाग को यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई खाद का कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाए।

किसानों के पक्ष में दिया गया फैसला

इस फैसले को किसानों के पक्ष में माना जा रहा है। इससे किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध हो जाएगा साथ ही साथ किसानों को परेशानी अभी नहीं होगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now