शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Haryana News: किसानों के लिए खुशखबरी, पराली जलाए बिना बनेगी खाद, सरकार देगी फ्री डी-कम्पोजर

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने किसानों को राहत देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल की है। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में…


Haryana News: किसानों के लिए खुशखबरी, पराली जलाए बिना बनेगी खाद, सरकार देगी फ्री डी-कम्पोजर
Haryana News: किसानों के लिए खुशखबरी, पराली जलाए बिना बनेगी खाद, सरकार देगी फ्री डी-कम्पोजर
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने किसानों को राहत देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल की है। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में पूसा डी-कम्पोजर वेटेबल पाउडर के 75 हजार पैकेट खरीदने की मंजूरी दी गई है। बैठक में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार का उद्देश्य है कि इस पाउडर की मदद से पराली जलाने की समस्या को कम किया जा सके।

Advertisement

किसानों को मिलेगा मुफ्त वितरण

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि खरीदे गए सभी पैकेट किसानों के बीच मुफ्त में वितरित किए जाएंगे। इससे प्रदेश के लगभग 75 हजार एकड़ धान क्षेत्र में फसल अवशेषों का सही तरीके से प्रबंधन किया जा सकेगा। इस कदम से पराली जलाने की घटनाओं में बड़ी कमी आएगी, जिससे न केवल किसानों को लाभ होगा बल्कि पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में मददगार

कृषि मंत्री ने कहा कि यदि पराली जलाने पर रोक लगती है तो मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटेगी। मिट्टी में सुधार से अधिक पैदावार होगी जिससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। साथ ही, हवा में प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

डीकम्पोजर पाउडर की खासियत

पूसा डी-कम्पोजर पाउडर पराली, सब्जियों के अवशेष और अन्य कृषि कचरे को कुछ ही दिनों में खाद में बदल देता है। यह मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाता है और उसे अधिक उपजाऊ बनाता है। साथ ही यह ‘प्लांट प्रोटेक्शन एजेंट’ की तरह कार्य करता है जो मिट्टी में मौजूद फफूंद और कीटों को नियंत्रित करता है। मंत्री ने बताया कि इस तकनीक का फिलहाल प्रदर्शन के तौर पर उपयोग किया जा रहा है और अगले साल इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। यह कदम किसानों और पर्यावरण दोनों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp