Rewari Crime News: रेवाड़ी के एक होटल संचालक की कार पर फायरिंग किया गया है हालांकि होटल संचालक बाल बाल बच गए हैं। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
होटल संचालक ने खुद पुलिस को दी जानकारी
इस घटना की जानकारी होटल संचालक दीपक यादव ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि रविवार की रात 10:00 बजे उनकी बलेनो होटल के बाहर खड़ी थी इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके गाड़ी पर गोली चलाई।
उन्होंने बताया कि इसके पहले भी उनके होटल में तोड़फोड़ की गई है और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। पहले भी उन्होंने रामपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। 5 महीने पहले उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दिया।
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Rewari News: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अगले 5 साल में रेवाड़ी शहर की तस्वीर बदल जाएगी। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने गुरुग्राम के विकास व्यवस्था पर भी टिप्पणी की और कहा कि पिछले कई सालों में अपनाई गई नीतियां अभी तक जमीन पर नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को अभी भी कई तरह की सुविधा नहीं मिल रही है जिससे लोग परेशान है।
गुरुग्राम की विकास नीति पर उठाए सवाल
रेवाड़ी में नवनिर्वाचित चेयरपर्सन और पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता किए जाने के कारण कई समस्याएं पैदा हुईं। उन्होंने कहा कि जल निकासी और कई तरह की बुनियादी सुविधाएं नहीं होने की वजह से गुरुग्राम में मानसून के समय परेशानियां बढ़ जाती है। लेकिन रेवाड़ी जिले की हर परेशानी दूर की जाएगी और अगले 5 साल में रेवाड़ी शहर पूरी तरह से बदल जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में गुरुग्राम के बाद रेवाड़ी तेजी से उभरता हुआ जिला है और आने वाले वर्षों में यहां विकास की बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रेवाड़ी में विकास योजनाएं बेहतर योजना और पारदर्शिता के साथ लागू की जाएंगी ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में शहर के बुनियादी ढांचे, नागरिक सुविधाओं और विकास परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका लक्ष्य रेवाड़ी को आधुनिक सुविधाओं से लैस और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर का विकास जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि रेवाड़ी के विकास पर उनकी सीधी नजर होगी और जनता की हर समस्या को दूर करने का हर प्रयत्न उनके द्वारा किया जाएगा। जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
Rewari News: रेवाड़ी के पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मेक्सिको स्थित उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची ज्वालामुखीय चोटी पिको डी ओरिजाबा (5,636 मीटर) पर तिरंगा झंडा लहरा दिया है।
यहां का मौसम बेहद कठिन होता है और ऑक्सीजन भी काम होता है साथ ही साथ पहाड़ों पर चढ़ना मुश्किल होता है। इसके बावजूद भी नरेंद्र सिंह यादव ने हार नहीं मानी और अपने संकल्प से वह पहाड़ों के शिखर तक पहुंचे। नरेंद्र सिंह यादव ने भारत के साथ-साथ रेवाड़ी का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
नरेंद्र सिंह यादव इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्वत अभियानों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। उनकी इस सफलता को खेल और साहसिक गतिविधियों से जुड़े लोगों ने बड़ी उपलब्धि बताया है।
नरेंद्र सिंह यादव एक साधारण परिवार से आते हैं और सीमित संसाधनों के होते हुए भी वह लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। नरेंद्र रेवाड़ी ही नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए एक नई मिसाल बन रहे हैं।
रेवाड़ी के लोगों ने नरेंद्र सिंह यादव की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उनकी सफलता जिले के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देगी।
Rewari News: जिले का भाड़ावास फ्लाईओवर जल्द ही रात के समय दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। फ्लाईओवर और अंडरपास क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य अब अंतिम चरण में है। ज्यादातर पोल पर लाइट लगाई जा चुकी है। विभाग के द्वारा बाकी कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।
58 लाख रुपये से अधिक की लागत से चल रहा कार्य
इस परियोजना पर करीब 58.26 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लाइट लगाने का मुख्य कारण है कि रात के समय यहां दुर्घटनाएं हो जाती थी लेकिन अब बेहतरीन लाइट और रोशनी रहने से सफर आसान हो जाएगा।
फ्लाईओवर के पास के स्थानीय लोग यहां लाइट नहीं होने से परेशान रह रहे थे। वह लंबे समय से यहां लाइट लगाने की मांग कर रहे थे और अंततः उनका मांग पूरा हो गया क्योंकि जल्द ही यह फ्लाईओवर रात के समय भी जगमगाता दिखेगा।
भाड़ावास फ्लाईओवर रेवाड़ी-शाहजहांपुर रोड पर स्थित एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यह रास्ता शहर को आसपास के करीब 35 गांवों और कई कॉलोनियों से जोड़ता है। अनाज मंडी के नजदीक होने के कारण यहां भारी वाहनों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। ऐसे में बेहतर प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
जून 2025 में यहां लाइट लगाने का काम शुरू किया गया था और अब काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लाइट नहीं होने से काफी ज्यादा हादसा हो रहा था लेकिन अब लाइट लग जाने से सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाएगी।
रेवाड़ी: हरियाणा के जिला जिले के गांव सीहा स्थित सीएम ईईई रावमावि सीहा में साप्ताहिक भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ दादूपंथी आश्रम,सीहा के महंत नरोत्तम दास महाराज ने किया। विद्यालय के प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में गांव की सरपंच सरिता यादव ने विशिष्ट अतिथि तथा लेखक यशपाल आर्य ने मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लिया।
इस अवसर पर महंत स्वामी नरोत्तमदास महाराज ने जहां संत शिरोमणि बाबा रामस्वरूप महाराज, महंत स्वामी भगवानदास महाराज तथा महंत प्रेमदास महाराज से जुड़े रोचक प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए समय कैंप को जीवन कौशल सीखने-सिखाने की कार्यशाला बताया। उन्होंने विद्यालय के खेल परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा घास लगवाने, खेल नर्सरी में सैकड़ों खिलाड़ियों का निरंतर अभ्यासरत रहने तथा विद्यालय के मुख्यमंत्री एक्सीलेंस श्रेणी में चयनित होने पर विद्यालय परिवार तथा ग्राम पंचायत को बधाई दी।
अध्यक्षीय संबोधन में श्री नाहड़िया ने जहां समर कैंप के उद्देश्यों एवं प्रारूप की जानकारी दी, वहीं विशिष्ट अतिथि सरपंच सरिता यादव ने कैंप तथा खेल नर्सरी की गतिविधियों को व्यक्तित्व निखार का आधार बताया। मुख्य वक्ता श्री आर्य ने कैंप में सभी स्टाफ सदस्यों, स्कूल प्रबंधन समिति तथा ग्राम पंचायत की टीम वर्क को प्रेरक बताया।
हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह के संचालन में आयोजित उद्घाटन सत्र में प्राध्यापिका सीमा कुमारी, सोनू ने विद्यार्थियों को अभिवादन, हस्ताक्षर तथा अल्फाबेट्स से जुड़ी रोचक जानकारी दी। विद्यालय के क्लर्क रवि कुमार, अनिल कुमार तथा अजय कुमार ने विभिन्न प्रभार संभाले। प्राध्यापक हरीश कुमार ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
रेवाड़ी : नगर परिषद रेवाड़ी की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनिता पीपल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। सोमवार का आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
रेवाड़ी : नगर परिषद रेवाड़ी की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनिता पीपल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद की नई टीम से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी नवनिर्वाचित चेयरपर्सन और पार्षदों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा तथा लोगों ने नगर के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी व्यक्त कीं। नई परिषद के गठन के साथ ही शहर के विकास कार्यों को लेकर नागरिकों में नई उम्मीद जगी है।
रेवाड़ी : नगर परिषद रेवाड़ी की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनिता पीपल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वंदना पोपली , विधायक कोसली अनिल यादव, विधायक बावल डॉ कृष्ण कुमार, उपायुक्त महोदय रेवाड़ी, सभी नवनिर्वाचित नगर पार्षद सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
जानिए पिछली योजना कौन थी प्रधान: 2020 में हुए रेवाड़ी नपा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता पूनम यादव ने जीत हासिल की और रेवाड़ी की नगर परिषद कर चेयरमैन चुनी गईं।