बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Rewari Breaking News: रेलवे लाइन पर मिला सैलून संचालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Written by: Best24News

Published:

Rewari Breaking News: रेवाड़ी रोहतक रेलवे लाइन के पास बृहस्पतिवार के दिन एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जहां व्यक्ति का शव मिला है वही उसकी बाइक भी खड़ी थी। सूचना…


रेलवे लाइन पर मिला सैलून संचालक का शव
रेलवे लाइन पर मिला सैलून संचालक का शव
Google News Follow us on Google

Rewari Breaking News: रेवाड़ी रोहतक रेलवे लाइन के पास बृहस्पतिवार के दिन एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जहां व्यक्ति का शव मिला है वही उसकी बाइक भी खड़ी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्राथमिक जानकारी के अनुसार करनावास के रहने वाले 40 साल के सुरेंद्र अपने गांव में ही सैलून चलाकर अपने परिवार का पेट पालते थे। देर रात वह अपने घर नहीं पहुंचे इसके बाद परीजनों ने उनके तलाश शुरू कर दिया। लंबे समय तक तलाश के बाद जब सुरेंद्र नहीं मिले तो उनके घर वालों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी।

बृहस्पतिवार के दिन रोहतक रेलवे लाइन के लोकल गढ़गांव के नहर के पास उनका शव मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। रेलवे लाइन के पास से सुरेंद्र की बाइक भी खड़ी थी हालांकि फिलहाल सुरेंद्र के मौत के कारण के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:पराली जलाने वालों को लेकर रेवाड़ी प्रसासन अलर्ट, पकडे जाने पर ये होगी कार्रवाई

पुलिस ने परिजनों को विश्वास दिलाया है कि वह जल्द से जल्द इस घटना के बारे में पता लगाएंगे। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण के बारे में पता चलेगा।

ये भी पढ़ें:कंवाली के शहीद रामस्वरूप स्कूल में 15 व 16 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 2026: तैयारियों की हुई समीक्षा

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp