धारूहेड़ा: सेक्टर में वाहनों की चारियां बढने व अवैध गाडियों की सेक्टर में प्रवेश पर रोक लगाने के लिए सेक्टर चार आरडब्लएू ने बडा फैसला लिया है। सेक्टर के मुख्य गेट पर माई गेट एप लगाया जाएगा ताकि सेक्टर में दूसरे अन्य लोगों के वाहन की गाडियों को रोका जा सके।

सेक्टर चार में प्रधान राजू की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव ने पुराना लेखा जोखा नए कार्यकारिणी यूनियन को सोंप दिया। बैठक में यह निर्णय लिया क्योंकि बाहर से बडी संख्या में वाहन प्रवेश कर रहे है जिससे अव्यस्था बिगड रही है।
जिन गाडियों पर माई एप नही होगा उनकी गाडी का प्रवेश गार्ड के पास रजिस्टर में एट्री करने के बाद ही होगा। इस मौके पर सरंक्षक सूबेदार चंद्र बोस, प्रधान राजू यादव, आनंद मोहन, सुरजमणी, सुरेंद्र, पतराम, अनिल चौहान, पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
धारूहेड़ा: सेक्टर चार मे बैठक करते मेंबर












