Murder in Haryana: झज्जर में दिनदहाड़े गोलियां मारकर व्यक्ति की हत्या

On: June 1, 2026 5:25 PM
Follow Us:
Murder in Haryana: झज्जर में दिनदहाड़े गोलियां मारकर व्यक्ति की हत्या

Murder in Haryana: हरियाणा के जिला झज्जर के गांव दुजाना में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति अपने खेत से साइकिल पर घर जा रहा था तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने व्यक्ति पर फायरिंग कर दी जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दुजाना निवासी विजय सैनी (65) के रूप में हुई है।

व्यक्ति को पुलिस सिक्योरिटी भी मिली हुई थी। सुरक्षाकर्मी बदमाशों की तरफ दौड़ा, लेकिन इससे पहले ही वे फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक विजय के बेटे के मुताबिक, बिरधाना गांव के संजय ने जमीनी विवाद में यह हत्या की है। कुछ साल पहले मेरे छोटे भाई की भी हत्या हुई थी। इस साल 3 मार्च को होली पर आरोपी संजय ने अपनी पत्नी की भी 9 गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।Murder in Haryana

 

मृतक के बेटे सुनील ने बताया कि आज वह और उनके पिताजी खेत में पानी देने के लिए आए थे। दोपहर में पिताजी ने कहा कि वे घर से चाय लेकर आते हैं और साइकिल पर चले गए। कुछ ही देर में दो बाइकों पर सवार दो-दो युवक आए तथा उनसे कुछ दूरी पर एक कार भी खड़ी थी। बाइक सवारों ने पिताजी पर गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर उनका सुरक्षाकर्मी आरोपियों की तरफ भागने लगा, लेकिन उससे पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जब वे पिताजी के पास गए तो उन्हें 6 से 7 गोलियां लगी हुई थीं, जिनमें से ज़्यादा गोलियां सीने पर लगी थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सुनील ने बताया कि पिता की बिरधाना गांव निवासी संजय ने जमीनी विवाद में हत्या की है। इसी साल 3 मार्च को उसने अपनी पत्नी अंजलि की भी 9 गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।Murder in Haryana

5 साल पहले संजय ने विजय के छोटे बेटे अनिल सैनी की भी होली पर दुजाना चौक पर गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद ही परिवार को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई थी। 3 मार्च की रात बिरधाना गांव में अंजलि की उसके पति संजय ने घर के बाहर गोली मारकर हत्या की थी।Murder in Haryana

जानिए कौन है हत्यारा’ बता दे कि आरोपी संजय पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह एक हत्या के मामले में जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते संजय ने उसे 9 गोलियां मारीं। अंजलि की हत्या के बाद उसके खिलाफ एक और हत्या का मामला दर्ज किया गया तथा वह फरार चल रहा था।Murder in Haryana

 

 

 

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी रुचि तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़े समाचारों को पाठकों तक पहुंचाना है।

MURDER

Haryana crime: 24 घंटे में नहीं हुई पहचान, रेवाड़ी पुलिस के लिए चुनौती

Haryana crime: हरियाणा: ​हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव धवाना की बणी में मिली युवती की डेड बोडी को लेकर अभी तक कोई सुराग नही लगा है। लेकिन युवती की पहचान नहीं होने के चलते अब हत्यारों का सुराग लगाना बडा मुश्किल हो गया है। यानि रेवाड़ी पुलिस के लिए ये अब चुनोती बन गया है।

रविवार को मिला था शव: बता दे गांव धवाना की बणी में रविवार दोपहर बाद करीब 25 वर्ष एक युवती का क्षत-विक्षप्त शव चटाई में लिपटा हुआ बरामद हुआ है। शव का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। Haryana crime

मची सनसनी: युवती का हत्या किया शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कार्रवाई शुरू कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए शव को यहां फैंका गया है।

जानिए कैसे चला पता: पुलिस ने बताया कि धवाना की बणी में माता मंदिर में जा रहे ग्रामीणों ने बोरे जैसे एक नीले कपड़े में एक युवती का शव दिखाई दिया तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया तथा सेंपल लिए।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Murder in Haryana: हत्या कर शव बणी में फैंका, रेवाड़ी में मची सनसनी

Murder in Haryana: हत्या कर शव बणी में फैंका, रेवाड़ी में मची सनसनी

Murder in Haryana: (Best24News) हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव धवाना की बणी में रविवार दोपहर को करीब 26 साल की एक युवती का क्षत-विक्षप्त शव चटाई में लिपटा हुआ मिला है। बता दें कि युवती का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाइ है। शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है। पहचान नहीं होने के चलते हत्यारों तक पहुंचना खोल पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।Murder in Haryana

कुचला हुआ है युवती का चेहरा : थाना खोल पुलिस ने बताया एक राहगिर ने सूचना दी थी धवाना की बणी में माता मंदिर में जा रहे ग्रामीणों को चटाई में एक युवती का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । युवती को चेहरा कुचला हुआ है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। खोल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।Murder in Haryana

आशंका है शव यहां लाकर डाला गया: पुलिस ने बताया आश्ंका है शव को यहां पर छिपाने के इरादे से लाकर डाला गया है। युवती की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पिछहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए चेहरे को कुचल दिया गया है।Murder in Haryana

झाड़ियों में पड़ा मिला शव : थाना खोल पुलिस ने बताया कि फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है। पुलिस युवती की हत्या को लेकर हर एंगल से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।Murder in Haryana

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

नहीं हई पहचान: खोल थाना प्रभारी गजराज सिंह ने बताया है कि हमे आज सूचनास मिली थी गांव धवाना के जंगल में एक चटाई में युवती का शव है। मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की लेकिन अभी तक युवती की कोई भी पहचान नहीं हुई है। आशंका है यहां पर डाली गई है।Murder in Haryana

अस्पताल में नाबालिग से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, ब्लीडिंग के बाद हुआ खुलासा 

Haryana News: अस्पताल में नाबालिग से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, ब्लीडिंग के बाद हुआ खुलासा 

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है जहां एक डॉक्टर ने 15 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया है।

यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बच्ची के ब्लीडिंग होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में हुई भर्ती

किशोरी अपने पिता के साथ इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी। उसे पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे महिला वार्ड में भर्ती कर लिया। आरोप है कि इलाज के दौरान एक डॉक्टर उसे अपनी ओपीडी में ले गया, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई।

ब्लीडिंग होने पर हुआ खुलासा

देर रात किशोरी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसे अत्यधिक ब्लीडिंग की शिकायत हुई। इसके बाद उसे इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। यहां पीड़िता ने वरिष्ठ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। मामला सामने आते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

आरोपी डॉक्टर छुट्टी लेकर हुआ फरार

सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद आरोपी डॉक्टर अस्पताल से छुट्टी लेकर चला गया और उसके बाद से वह ड्यूटी पर वापस नहीं आया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं अस्पताल प्रशासन भी पूरे मामले की आंतरिक जांच कर रहा है।

SP REWARI

Cyber Alert: साइबर ठगी का एक ओर नया हंथकडा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Cyber Alert: साइबर गिरोह ठगी के नए नए हथकंडे अपना रहा है। आये दिन नए नए हथकंडो से लोगों को चूना लगाया जा रहा है। रेवाडी पुलिस द्वारा आमजन को हॉलिडे पैकेज के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से बचाने के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक रेवाडी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन ट्रैवल पैकेज, होटल बुकिंग या टूर ऑफर लेते समय विशेष सावधानी बरतें और किसी भी अनजान वेबसाइट या सोशल मीडिया विज्ञापन पर बिना जांच भरोसा न करें।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से बेहद सस्ते हॉलिडे पैकेज, होटल बुकिंग व हवाई टिकट ऑफर दिखाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। कई मामलों में अपराधी एडवांस पेमेंट लेने के बाद मोबाइल नंबर बंद कर देते हैं या फर्जी टिकट व नकली होटल बुकिंग भेज देते हैं।Cyber Alert

उन्होंने बताया कि साइबर ठग खुद को ट्रैवल एजेंट या टूर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों से बैंक ट्रांसफर, यूपीआई पेमेंट या कार्ड संबंधी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। कई बार नकली वेबसाइट बिल्कुल असली ट्रैवल कंपनी जैसी दिखाई देती है, जिससे लोग आसानी से भ्रमित हो जाते हैं।Cyber Alert

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
हॉलिडे पैकेज के नाम पर होने वाले प्रमुख साइबर फ्रॉड:

सोशल मीडिया पर सस्ते टूर पैकेज का लालच देकर एडवांस पेमेंट लेना।

फर्जी वेबसाइट बनाकर होटल व फ्लाइट बुकिंग करवाना।

नकली कस्टमर केयर नंबर के जरिए बैंकिंग जानकारी हासिल करना।

“सीमित ऑफर” या “आखिरी सीट बची है” कहकर जल्दबाजी में पेमेंट करवाना।

फर्जी बुकिंग कन्फर्मेशन और नकली टिकट भेजकर धोखाधड़ी करना।

 

साइबर ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण सावधानियां:
  • केवल विश्वसनीय व आधिकारिक ट्रैवल वेबसाइट से ही बुकिंग करें।
  • किसी भी एजेंसी को पेमेंट करने से पहले उसके रिव्यू व रजिस्ट्रेशन की जांच करें।
  • सोशल मीडिया विज्ञापन देखकर तुरंत पेमेंट न करें।
  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • ओटीपी, सीवीवी, बैंक डिटेल या कार्ड जानकारी किसी से साझा न करें।
  • बुकिंग कन्फर्म होने के बाद होटल व एयरलाइन से अलग से सत्यापन अवश्य करें।

ठगी होने पर यहां करें शिकायत: एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। समय पर दी गई सूचना साइबर अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस की मदद करती है।Cyber Alert

अंत में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने नागरिकों से अपील की कि वे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और इस एडवाइजरी को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें। “सतर्कता और जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।”

THANA DHARUHERA

धारूहेड़ा में बुजुर्ग ने क्यों की आत्महत्या ! जानिए कैसे खुला राज ?

धारूहेड़ा: कस्बे के गांव मीरपुर में एक 74 वर्षीय बुजुर्ग ने झूठी शिकायत से आहत होकर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से तीन पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में ये सुसाइट नोट चर्चा का विष्य बना हुआ है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में मीरपुर निवासी मदन ने बताया कि उसके चाचा सुरजन के खिलाफ चार दिन पहले गांव की एक महिला ने परेशान करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची थी। उसी दिन वह तनाव में था।

मानसिक तनाव के चलते उठाया ये कदम: इसी बात को लेकर सुरजन काफी मानसिक तनाव में रहने लगे। परिजनों के अनुसार बदनामी और आरोपों से परेशान होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें मीरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जेब में मिला तीन पेज का सुसाइट नोट: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि मृतक सुरजन की जेब से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। नोट में लिखा गया है कि महिला ने रंजिश के चलते उसके खिलाफ झूठी शिकायत दी और उसे बदनाम किया गया। इसी मानसिक तनाव और बदनामी से आहत होकर वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

मामला दर्ज कर जांच शुरू: प्रभारी कबूल ने बताया कि चार दिन पहले महिला की शिकायत पर बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें