शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Rewari hotel employee murder case: काम की तलाश में अलवर से रेवाड़ी आए युवक की गोली मारकर हत्या

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा के ​रेवाड़ी जिले में मंगलवार रात हुए एक हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। आरोपियो ने राजस्थान के अलवर जिले के आलनपुर निवासी 22 वर्षीय महेश गुर्जर की रेवाड़ी…


Rewari hotel employee murder case
Rewari hotel employee murder case
Google News Follow us on Google

हरियाणा के ​रेवाड़ी जिले में मंगलवार रात हुए एक हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। आरोपियो ने राजस्थान के अलवर जिले के आलनपुर निवासी 22 वर्षीय महेश गुर्जर की रेवाड़ी के क्रिस्टल स्टार होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। रेवाड़र पुलिस ने आरोपित अशोक उर्फ बड्डू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गांव डाबड़ी के सरपंच मेहरचंद और गांव काकोड़िया के तेजपाल फरार बताए जा रहे हैं।

Advertisement

बता दे राजस्थान से महेश करीब 20 दिन पहले ही रोजगार की तलाश में रेवाड़ी आया था । उसने होटल पर काम करना शुरू किया था मंगलवार दिन में महेश का पास स्थित शराब ठेके पर सरपंच मेहरचंद, तेजपाल और अशोक उर्फ बड्डू से शराब कमीशन को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया था।Rewari hotel employee murder case

रात को मारी गोली: बता दे मन में रजिशं का ले कर रात करीब 8 बजे तीनों आरोपी बाइक पर होटल पहुंचे और आते ही फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की आवाज सुनकर महेश बाहर निकला तो आरोपियों ने फिर उससे बहस की और इसी दौरान अशोक ने पिस्टल निकालकर महेश की छाती में सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

मामला दर्ज: पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया है। पुलिस ने होटल मालिक की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp