
Highlighted
• बबेरा गांव के युवक महेश गुर्जर (35) की रेवाड़ी में गोली मारकर हत्या
• सरपंच और दो साथियों पर हत्या का आरोप
• कहासुनी के बाद देर रात होटल पर पहुंचकर गोली मारने की वारदात
• पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सीने के बाईं ओर एक गोली लगी मिलने की पुष्टि
• पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दो फरार
ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत
रेवाड़ी: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र के बानसूर के बबेरा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय महेश गुर्जर की मंगलवार देर रात रेवाड़ी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। महेश करीब सवा महीने पहले ही काम के सिलसिले में रेवाड़ी आया था। परिजनों के मुताबिक उसकी हत्या गांव के एक सरपंच और उसके दो साथियों ने की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।Haryana Murder News
बहन के घर रहता था। महेश पहले काकोड़िया-पटौदी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था और हाल में आलनपुर (अलवर) में अपनी बहन के पास रहता था। करीब तीन महीने पहले वह बबेरा गांव आया था और पिछले दिनों फिर रेवाड़ी चला गया था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस से कॉल आने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली।
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
सीने में मारी गोली: पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह महेश की सरपंच और उसके दो साथियों के साथ कहासुनी हो गई थी। देर रात तीनों आरोपी बाइक पर होटल पहुंचे और पहले होटल के बाहर फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने महेश को पकड़कर उसके सीने में गोली मार दी। घटना के बाद होटल मालिक और कर्मचारियों ने घायल महेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर एक को किया काबू: बता दे कि रेवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट में सामने आया कि महेश के सीने के बाईं ओर एक गोली लगने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है।
