Rewari News: स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिए दूसरा मौका, रेवाड़ी में शुरू होंगे 33 स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर

On: May 28, 2026 12:24 PM
Follow Us:
स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिए दूसरा मौका, रेवाड़ी में शुरू होंगे 33 स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर

Rewari News: रेवाड़ी जिले में जो बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं, उनको शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रशासन के द्वारा एक शानदार योजना तैयार की गई है। जिले में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 33 स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा और इन ट्रेंनिंग सेंटर में स्पेशल कोर्स कराया जाएगा ताकि जो बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं उन बच्चों को दोबारा से शिक्षा से जोड़ा जा सके।

अब ज्यादा समय तक होगी पढ़ाई

पहले आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए छह महीने का ब्रिज कोर्स संचालित किया जाता था, लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ाकर नौ महीने कर दी गई है। शिक्षा विभाग का कहना है कि अगर ज्यादा समय तक बच्चों को पढ़ाया जाएगा तो उनके समग्र विकास होगा।

सर्वे में सामने आए कई बच्चे

विभागीय सर्वे के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि रेवाड़ी जिले में कई ऐसे बच्चे हैं जो कई कर्म के वजह से पढ़ाई छोड़ चुके हैं। इसकी जानकारी सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के द्वारा इन बच्चों को दोबारा से शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष पहल की शुरुआत की गई है।

पढ़ाई के साथ मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

स्पेशल ट्रेनिंग सेंटरों में बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ मिड-डे मील, किताबें और स्टेशनरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। बच्चों की पढ़ाई और प्रदर्शन का समय-समय पर आकलन किया जाएगा, ताकि उन्हें उचित कक्षा में दाखिला दिलाया जा सके।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

वॉलंटियर्स की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू (Rewari News)

इन केंद्रों के संचालन के लिए एजुकेशन वॉलंटियर्स की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस पहल से बच्चों को दोबारा से शिक्षा से जुड़ने का मौका मिलेगा और वह अपना भविष्य उज्ज्वल बना पाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जो बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके हैं उन्हें दोबारा से शिक्षित बनाना है और अच्छे से अच्छा शिक्षा देना है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

386 करोड़ की सौगात! इस शहर में बनेंगे 5 एलिवेटेड कॉरिडोर और 7 नए फ्लाईओवर

Haryana News: 386 करोड़ की सौगात! इस शहर में बनेंगे 5 एलिवेटेड कॉरिडोर और 7 नए फ्लाईओवर

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम की सूरत बदलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आज गुरुवार के दिन GMDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने गुरुग्राम के पार्षदों और जीडीएमडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइबर सिटी गुरुग्राम के विकास के लिए विशेष कार्य किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड में विजिट करें और नागरिकों के परेशानियों को सुने। जिले के लोगों को जो भी परेशानी हो उसे तुरंत दूर करने की कोशिश करें।

गुरुग्राम में सिग्नल फ्री कॉरिडोर का होगा निर्माण

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि 386 करोड रुपए की लागत से गुरुग्राम की तस्वीर बदलने वाली है। जिले में सिग्नल फ्री कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पांच एलिवेटेड कॉरिडोर और साथ फ्लाईओवर के साथ-साथ अंडर पास का निर्माण भी किया जाएगा। इन सभी विकास कार्यों के होने के बाद राज्य में ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी।

मानसून से पहले नालियों की होगी सफाई

मानसून से पहले नालियों की सफाई मुख्य रूप से की जाएगी। अक्सर देखा जाता है कि मानसून के समय नालियों में पानी भर जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस बार सभी नालियों की सफाई समय रहते कर ली जाएगी।

हरियाणा के इन जिलों को इलेक्ट्रिक एसी बसों की सौगात, Nayab Saini ने दिखाई हरी झंडी

हरियाणा के इन जिलों को इलेक्ट्रिक AC बसों की सौगात, Nayab Saini ने दिखाई हरी झंडी

। इसी के साथ गुरूवार को पानीपत सहित पंचकूला, सोनीपत, यमुनानगर एवं कुरुक्षेत्र के लिए कुल 80 अत्याधुनिक एसी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री Nayab Saini ने कहा हरियाणा में यह पहल न केवल प्रदेश में बेहतर परिवहन व्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में भी हरियाणा का एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर सफर अनुभव मिलेगा और प्रदूषण कम करने में भी बड़ी सहायता प्राप्त होगी।

हरियाणा के इन जिलों को इलेक्ट्रिक एसी बसों की सौगात,  Nayab Saini  ने दिखाई हरी झंडी
हरियाणा के इन जिलों को इलेक्ट्रिक एसी बसों की सौगात, Nayab Saini ने दिखाई हरी झंडी

पानीपत में चलेगी 40 सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा: बता दे कि आज सिटी पानीपत में इलेक्ट्रिक बस सेवा के शुरू हो जाएगी। गुरूवार को सीएम ने उद्धाटन करके 40 बसें विशेष रूप से पानीपत जिले के लिए समर्पित की गई हैं। इससे आज से हजारों यात्रियों को आधुनिक एवं प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

नशे से दूर रहें युवा : हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है ह। उन्होंने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत और ध्यान से पढ़ाई करें और नशे से दूर रहें।

 

मुख्यमंत्री Nayab Saini ने पानीपत के पुराना बस अड्डा प्रांगण में नवनिर्मित इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री Nayab Saini ने पानीपत के पुराना बस अड्डा प्रांगण में नवनिर्मित इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया

अर्चना गुप्ता को बधाई : हरियाणा मुख्यमंत्री ने भाजपा महिला मोर्चा की नई जिम्मेदारी संभालने वाली डॉ. अर्चना गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लगातार महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने का काम कर रहा है। डॉ. अर्चना गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी उसी सोच का हिस्सा है. मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उसे सभी मिलकर पूरी मजबूती के साथ निभाएंगे।

ये रहे मौजूद’ इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष Dr. Archana Gupta जी, टीम हरियाणा के मंत्री Mahipal Dhanda जी, मंत्री Krishan Lal Panwar जी, राज्यसभा सांसद Sanjay Bhatia जी, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट जी, विधायक प्रमोद विज जी एवं मनमोहन भड़ाना जी उपस्थित रहे

CM सैनी का बड़ा फैसला! ई-बसों में छात्र मुफ्त में कर पाएंगे सफर, इन जिलों में चलेगी ACबसें

Haryana News: CM सैनी का बड़ा फैसला! ई-बसों में छात्र मुफ्त में कर पाएंगे सफर, इन जिलों में चलेगी ACबसें

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि राज्य के लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों में स्टूडेंट पास दिखाकर फ्री में यात्रा कर पाएंगे। मुख्यमंत्री पानीपत के नए बस डिपो के उद्घाटन के दौरान यह बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा पानीपत पंचकूला सोनीपत यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के लिए 80 बसों को हरी झंडी भी दिखाई गई।

छात्रों को मिला बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि अब छात्र स्कूल या कॉलेज की आईडी दिखाकर एसी बसों में फ्री में सफर कर पाएंगे। मुख्यमंत्री के इस फैसले से छात्रों में खुशी देखने को मिल रही है। तपती गर्मी के बीच अब ऐसी बसों में छात्र आराम से मुफ्त में सफर कर पाएंगे।

हाईटेक है हरियाणा की सभी बसें

आपको बता दे मुख्यमंत्री ने जिन बच्चों को हरी झंडी दिखाई वह सभी बसें जेबीएम कंपनी की है। एक बार चार्ज होने के बाद बस से 150 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर पाएंगे इसके साथ ही महिला सुरक्षा के लिए भी बसों में खास इंतजाम किया गया है।

सभी बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है इसके साथ ही इमरजेंसी अलार्म बटन भी लगाया गया है। इन बसों की सीटों को भी हाईटेक तरीके से बनाया गया है। आपको बता दे कि इन बसों में इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन से टिकट नहीं कटेगा बल्कि कंडक्टर खुद टिकट काट कर देंगे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सफर हो जाएगा आसान

इन बसों के चलने से अब राज्य के तमाम जिलों में यात्रा करना आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि जून तक राज्य के अन्य जिलों में भी नई बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

बसों में महिला सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा। आपको बता दे कि राज्य के प्रदूषण को खत्म करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा राज्य में ज्यादातर इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का संचालन करने का प्लान बनाया गया है।

रेवाड़ी: वीर सावरकर उद्यान और अखंड भारतवर्ष गेट का उद्धाटन करते हुए मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक लक्ष्मण यादव व विकास समिति के लोग

हरियाणा में एक जून से लाई जाएगी नई उद्योग नीति : राव नरबीर सिंह

रेवाड़ी: हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी और विचारक विनायक दामोदर सावरकर की जयंती (वीर सावरकर जयंती) पर वीर सावरकर उद्यान रेवाड़ी में अखंड भारतवर्ष द्वार का शिलान्यास किया। अखिल भारतीय वीर सावरकर मंच तथा वीर सावरकर उद्यान विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिकरत की। वहीं कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी विशेष रूप से शामिल हुए।

 

इस अवसर पर मंत्री राव नरबीर सिंह ने 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी वीर सावरकर उद्यान और अखंड भारतवर्ष गेट के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री राव नरबीर सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया।

रेवाड़ी: वीर सावरकर उद्यान और अखंड भारतवर्ष गेट का उद्धाटन करते हुए मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक लक्ष्मण यादव व विकास समिति के लोग
रेवाड़ी: वीर सावरकर उद्यान और अखंड भारतवर्ष गेट का उद्धाटन करते हुए मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक लक्ष्मण यादव व विकास समिति के लोग

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

हरियाणा के वाणिज्य एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीर सावरकर को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की आजादी के लिए सेलुलर जेल (काला पानी) की असंख्य यातनाएं झेल कर भी कभी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके। उनका राष्ट्रवाद के प्रति संकल्प अडिग था, जो आज भी करोड़ों युवाओं में देशभक्ति की लौ जलाता है। उन्होंने कहा कि आज हम अपने वीर शहीदों की बदौलत ही खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

हमें अपने वीर शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए हमेशा रहना चाहिए। यह अखंड भारतवर्ष द्वार वीर सावरकर की जीवन के संघर्ष से रूबरू करवाते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।

 

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वतंत्रता सेनानियों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने में हरियाणा भी अग्रणी भूमिका में रहेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बिना भेदभाव के समान रूप से पूरे प्रदेश में विकास कार्य करवा रही है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही है।

रेवाड़ी: वीर सावरकर उद्यान और अखंड भारतवर्ष गेट का उद्धाटन करते हुए मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक लक्ष्मण यादव व विकास समिति के लोग
रेवाड़ी: वीर सावरकर उद्यान और अखंड भारतवर्ष गेट का उद्धाटन करते हुए मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक लक्ष्मण यादव व विकास समिति के लोग

प्रदेश में एक जून से लाई जाएगी नई उद्योग नीति: मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नई उद्योग नीति 1 जून से लागू की जाएगी। यह उद्योग नीति देश के समस्त राज्यों से सबसे बेहतर उद्योग नीतियों में से एक होगी। इस नीति में उद्योगों की सभी सहूलियत का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। इसके साथ-साथ गुरुग्राम में भी ग्लोबल सिटी बनाई जाएगी, जिसकी विश्व स्तर पर पहचान होगी। इसके अलावा रेवाड़ी में भी बावल के बाद कोसली क्षेत्र में भी आईएमटी का निर्माण करवाया जाएगा। यह आईएमटी प्रदेश की सबसे बड़ी आईएमटी के रूप में विकसित की जाएगी।

अखंड भारतवर्ष द्वार होगा भव्य, नहीं आने दी जाएगी कोई कमी : विधायक लक्ष्मण सिंह यादव
रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर उनको नमन करते हुए कहा कि वीर सावरकर ने देश की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष किया। उन्होंने अपने जीवनकाल में दो बार कारावास की यातनाएं झेल कर हमें आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

रेवाड़ी: वीर सावरकर उद्यान विकास समिति की ओर से मंत्री राव नरबीर सिंह को सम्मनित करते हुए
रेवाड़ी: वीर सावरकर उद्यान विकास समिति की ओर से मंत्री राव नरबीर सिंह को सम्मनित करते हुए

उनके संघर्ष के बारे में जानकर आज भी हमारे रोंगटे खड़े हो जाते है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए देशहित में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में अखंड भारतवर्ष द्वार का भव्य निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ वीर सावरकर उद्यान में वीर सावरकर के जीवन से प्रेरित करती हुई प्रदर्शनी आदि भी लगाई जाएगी।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर वीर सावरकर उद्यान समिति के संरक्षक श्रीनिवास शास्त्री, अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, महासचिव समाजसेवी अशोक सोमाणी, सुरेश जाजोरिया, डा. रमेश यादव, नरेंद्र चौहान, सुधीर भार्गव व मंच संचालक सत्यवीर नाहडिय़ा, तरुण जैन व शिव कुमार सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।

रेडियोलॉजिस्ट के बाद बनी हरियाणा BJP की प्रदेश अध्यक्ष, जानिए कौन हैं डॉ. अर्चना गुप्ता

Dr Archana Gupta: रेडियोलॉजिस्ट के बाद बनी हरियाणा BJP की प्रदेश अध्यक्ष, जानिए कौन हैं डॉ. अर्चना गुप्ता

Dr Archana Gupta: हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार किसी महिला को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। डॉ अर्चना गुप्ता को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मोहन लाल बड़ौली की जगह अब डॉ. अर्चना गुप्ता पार्टी की कमान संभालेंगी। आपको बता दे कि भाजपा के इतिहास में डॉक्टर अर्चना गुप्ता दूसरी ऐसी महिला है जिन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

मेडिकल प्रोफेशन से राजनीति तक का सफर

डॉ. अर्चना गुप्ता पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने पीजीआई रोहतक से एमडी की पढ़ाई पूरी की और लंबे समय तक चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दीं। मेडिकल फील्ड में नाम बनाने के साथ-साथ उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में भी नाम बनाया हुआ है।

सामाजिक संगठनों से बनाई मजबूत पहचान

राजनीति में सक्रिय होने से पहले डॉ. अर्चना गुप्ता विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी रहीं। वर्ष 2010 से 2016 के दौरान उन्होंने जिला सह-संयोजिका, संयोजिका और हरियाणा उपाध्यक्ष जैसी कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। इस दौरान उन्होंने महिला जागरूकता और संगठन विस्तार पर विशेष काम किया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

भाजपा में लगातार बढ़ता गया कद (Dr Archana Gupta)

BJP में शामिल होने के बाद उन्होंने महिला मोर्चा और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी से काम किया। पानीपत क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका को काफी अहम माना जाता है।

2019 के चुनाव के दौरान उन्होंने काफी प्रचार प्रसार किया जिसके बाद पार्टी में उनका कद और भी ज्यादा बढ़ गया। अब उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

पानीपत की पहली महिला जिलाध्यक्ष बनीं

अगस्त 2020 में भाजपा ने डॉ. अर्चना गुप्ता को पानीपत जिला अध्यक्ष बनाया। वह इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला नेता बनीं। इसके बाद जनवरी 2024 में उन्हें हरियाणा भाजपा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। अब उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now