Rewari News: रेवाड़ी में भयंकर सड़क हादसा, कैंटर से टकराई मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौके पर मौत

On: May 26, 2026 5:38 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में भयंकर सड़क हादसा, कैंटर से टकराई मोटरसाइकिल

Rewari News: रेवाड़ी में एक भयंकर सड़क हादसा हो गया है जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। दिल्ली जयपुर हाईवे पर बाइक और कैंटर की जबरदस्त टक्कर हुई जिसमें दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिनकी स्थिति सीरियस बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि तीन युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी अचानक सामने से एक तेज रफ्तार कैंटर आई और बाइक को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो की मौके पर मौत

हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचा जिसमें से दो युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

करने वाले युवकों का नाम प्रवीण और रोहित है वहीं तीसरा युवक मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया है। सामने जानकारी के अनुसार सभी युवक राजगढ़ क्षेत्र के हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के द्वारा दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है और कैंटर चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा हुआ है ऐसा माना जा रहा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now