Haryana News : छोटे भाई की मौत के सदमे में बड़े भाई ने तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

प्रकाशित: 10 मई 2026, 10:53 PM

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी से एक अनोखा मामला सामने आया है जिसने सब की आंखें नम कर दी है। यहां भाईचारे की अनोखी मिसाल अच्छी है। दो भाइयों के बीच इतना गहरा प्यार था कि एक भाई की मौत के बाद दूसरे भाई ने भी दम तोड़ दिया। छोटे भाई की मौत के 7 घंटे के बाद ही सदमे में बड़े भाई ने भी अपना दम तोड़ दिया। दोनों भाइयों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

जानिए क्या है पूरा मामला 

आपको बता दे की चरखी दादरी के पैतवासा कला गांव में 70 वर्षीय हरिराम भारतीय सेवा से रिटायर्ड थे। रविवार की देर रात उनका निधन हो गया। छोटे भाई की मौत की खबर सुनते ही बड़े भाई ताराचंद सदमे में चले गए और अपने भाई से बिछड़ने का दुख बर्दाश्त नहीं कर पाए। इसके बाद आज सोमवार की सुबह 6:00 उन्होंने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

एक ही घर से उठी दो आर्थियां (Haryana News)

गांव में एक ही घर से दो लोगों की आर्थियां उठने पर पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों भाइयों में राम लक्ष्मण के जैसा प्रेम था। भाइयों में इतना प्यार था कि छोटा भाई बड़े भाई का मौत बर्दाश्त नहीं कर पाया और 7 घंटे के बाद ही दुनिया को अलविदा कह दिया।

एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

दोनों भाइयों की मौत के बाद एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए इस दौरान गांव के लोगों के आंखों में भी आंसू था। भाइयों के बीच इस अनोखे प्रेम की चर्चा पूरे हरियाणा में हो रही है। जिसने भी इस खबर को सुना वह इमोशनल हो गया। आज के समय में भाइयों के बीच इतना प्रेम देखकर लोग हैरान रह गए।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now