शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

NH 48 Accident: सड़क हादसे में मुनीम की मौत, गमगीन माहौल में नंदरामपुर बास में हुआ अंतिम संस्कार

Written by: हर्ष चौहान

Published:

NH 48 Accident: धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक के पास हुए सड़क हादसे में नंदरामपुर बास निवासी 35 वर्षीय संदीप कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को गांव में गमगीन…


NH 48 Accident: धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक के पास हुए सड़क हादसे में नंदरामपुर बास निवासी 35 वर्षीय संदीप कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। हादसे की खबर से नंदरामपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।NH 48 Accident

Advertisement

पुलिस के अनुसार संदीप एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुनीम के पद पर कार्यरत थे। करीब आठ वर्ष पहले उनके पिता का निधन हो चुका था। परिवार की अधिकांश जिम्मेदारियां संदीप के कंधों पर थीं। वह अपने भाइयों और परिवार का सहारा थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।NH 48 Accident

हाइवे पर हुआ हादसा: बता दे कि यह दर्दनाक हादसा हाइवे पर हुआ। खलीलपुर निवासी सोनू यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जून को वह अपनी बड़ी बहन मोनिका के साथ बाइक पर भोड़ाकला से अपने घर लौट रहा था। उनके जीजा संदीप कुमार अपनी बाइक पर आगे चल रहे थे।NH 48 Accident

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

कार चालक मौका पाकर फरार: बता दे दिल्ली जयुपर हाईवे न 48 पर बिलासपुर चौक के निकट पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने संदीप की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।NH 48 Accident

मामला दर्ज कर जांच शुरू: हादसे की सूचना मिलने पर बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम की मोर्चरी भेजा गया।NH 48 Accident

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

जांच अधिकारी एसआई मोहम्मद जाहिद ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। शिकायत के आधार पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।NH 48 Accident

 

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp