Election News: भाजपा ने रेवाड़ी में झोकी ताकत, 2 मई को सीएम नायब सैनी करेंगे दो जगह रैली

On: April 30, 2026 6:23 PM
Follow Us:
Election News: भाजपा ने रेवाड़ी में झोकी ताकत, 2 मई को सीएम नायब सैनी करेंगे दो जगह रैली

Election News: रेवाड़ी: हरियाणा में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन प्रकिया पूरी हो चुकी है। अब रेवाड़ी व धारूहेड़ा में चेयरमैन के पदों पर जीत दर्ज करवाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोक दी है। जीत दर्ज करवाने के लिए रेवाड़ी में हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी स्पेशल रैली करने के लिए पहुंच रहे है।

2 मई को सीएम आएंगे रेवाडी: आगामी 2 मई को होने को की रैली की तैयारी को लेकर रैली स्थल सैनी स्कूल रेवाड़ी का जायजा लिया| इस अवसर पर सैनी समाज प्रधान मनोज सैनी, शशि सैनी, दीपक मंगला, बिजेंद्र यादव, संजय चौहान, महेन्द्र सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण करवाने के लिए बैठक: नगर परिषद रेवाड़ी के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी ने लघु सचिवालय सभागार में चेयरपर्सन और वार्डों के पार्षद पदों के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य आगामी नगर परिषद चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश साझा करना रहा।

2 मई को होने को की रैली की तैयारी को लेकर रैली स्थल सैनी स्कूल रेवाड़ी का जायजा लिया|
2 मई को होने को की रैली की तैयारी को लेकर रैली स्थल सैनी स्कूल रेवाड़ी का जायजा लिया|

उन्होंने सभी प्रत्याशियों को कहा कि अब चुनाव प्रचार के दौरान जिम्मेदारी और अनुशासन का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। राज्य चुनाव आयोग हरियाणा द्वारा जारी गाइडलाइन एवं आदर्श आचार संहिता का पालन करना प्रत्येक प्रत्याशी की जिम्मेदारी है।

उल्लंघन पाए जाने होगी कार्रवाई: उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रत्याशियों से अपील की कि वे चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से बचें।

रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि प्रचार सामग्री का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए तथा सार्वजनिक संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सभी की भागीदारी को आवश्यक बताया। इसके अलावा चुनाव संबंधी खर्चे का विवरण का ब्यौरा तैयार आवश्यक बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now