गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला 27 सितंबर नूंह पहुंचने का दिया न्यौता

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला सोमवार को धारूहेड़ा के गांव बुडानी पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए 27 सितंबर को नूंह में आयोजित होने वाले चौधरी देवीलाल के…


धारूहेड़ा: इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला सोमवार को धारूहेड़ा के गांव बुडानी पहुंचीं।
धारूहेड़ा: इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला सोमवार को धारूहेड़ा के गांव बुडानी पहुंचीं।
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला सोमवार को धारूहेड़ा के गांव बुडानी पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए 27 सितंबर को नूंह में आयोजित होने वाले चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की भी अपील की।

Advertisement

सुनैना चौटाला ने अपने संबोधन में चौधरी देवीलाल की जनकल्याणकारी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बुजुर्गों के लिए पेंशन, किसानों के कर्ज माफ करने और टैक्स में राहत जैसी योजनाएं लागू की थीं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के कार्यकाल में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया गया था और गांवों के विकास के लिए अनुदान दिए गए।

उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ने और विभिन्न वर्गों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी, व्यापारी और सरपंच सहित कई वर्गों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किए। सुनैना चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर बुजुर्गों की पेंशन 7 हजार रुपये और महिलाओं को 1100 रुपये देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से इनेलो को मजबूत करने की अपील की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

उन्होंने कहा कि गांव बुडानी लांबा गोत्र का गांव है और उनका भी गोत्र लांबा है। उन्होंने ग्रामीणों से 27 सितंबर के नूंह कार्यक्रम में रेवाड़ी से अधिक से अधिक महिला और पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर इनेलो महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा, जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव, पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी रणबीर मंडोला, हलका कोसली अध्यक्ष कमल शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष उषा, सरपंच बुडानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp