Hans Nagar PNG Gas Blast : रेवाड़ी पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर कंसलटेंट को किया गिरफ्तार

On: September 15, 2026 9:32 PM
Follow Us:
रेवाड़ी के हंस नगर में 5 जुलाई को PNG पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद हुए भीषण ब्लास्ट और दो लोगों की मौत के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है
रेवाड़ी के हंस नगर में 5 जुलाई को PNG पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद हुए भीषण ब्लास्ट और दो लोगों की मौत के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है

Hans Nagar PNG Gas Blast (Best24News) रेवाड़ी के हंस नगर में 5 जुलाई को PNG पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद हुए भीषण ब्लास्ट और दो लोगों की मौत के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईजीएल की सहयोगी कंपनी ‘रेजोनेंस’ में प्रोजेक्ट मैनेजर कंसलटेंट के पद पर तैनात अंकित कुमार त्रिवेदी निवासी गांव फतेहपुर, जिला लखीमपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Hans Nagar PNG Gas Blast

गैस रिसाव से हुआ था हादसा: पुलिस जांच के अनुसार PNG पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान गैस रिसाव के कारण घर के पास गैस एकत्रित हो गई थी। 5 जुलाई को कपड़े प्रेस करने के लिए बिजली का स्विच ऑन करते ही जोरदार ब्लास्ट हुआ। हादसे में सतबीर सिंह, उनकी बेटी तन्नू, पड़ोसी जयभगवान और दो वर्षीय खुशी झुलस गए थे। उपचार के दौरान 9 जुलाई को तन्नू और 11 जुलाई को सतबीर सिंह की सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में मौत हो गई थी।

लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: बता दे इस मामले की जांच PSI राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। जांच के आधार पर पुलिस ने पहले DSC ट्रेडर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल, सुपरवाइजर रंजीत और रेजोनेंस के RCM संदीप कुमार को गिरफ्तार किया था। अब मंगलवार को रेजोनेंस के प्रोजेक्ट मैनेजर कंसलटेंट अंकित कुमार त्रिवेदी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now