google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Haryana News: हरियाणा में भाजपा नेता को मिली धमकी
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में भाजपा नेता को मिली धमकी पर सीएम नायब सैनी ने सुरक्षा को लेकर लिया सख्त और प्रभावी फैसला

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से BJP मंडल अध्यक्ष निशा सैनी (Nisha Saini) को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। लगातार हो रही इन धमकियों से परेशान होकर निशा…


Haryana News: हरियाणा में भाजपा नेता को मिली धमकी पर सीएम नायब सैनी ने सुरक्षा को लेकर लिया सख्त और प्रभावी फैसला
Haryana News: हरियाणा में भाजपा नेता को मिली धमकी पर सीएम नायब सैनी ने सुरक्षा को लेकर लिया सख्त और प्रभावी फैसला
Google News Follow us on Google

Haryana News: फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से BJP मंडल अध्यक्ष निशा सैनी (Nisha Saini) को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। लगातार हो रही इन धमकियों से परेशान होकर निशा सैनी (Nisha Saini) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) से सुरक्षा की मांग की है। साथ ही उन्होंने नूंह पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की अपील की है। फिरोजपुर झिरका के DSP अजायब सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

पुलिस को दी शिकायत में निशा सैनी (Nisha Saini) ने बताया कि 1 दिसंबर 2025 को वे किसी काम से नूंह स्थित BJP कार्यालय गई थीं। उसी सुबह जब वे घर से निकलीं, तो भादस के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी (नंबर HR 26 ET 9856) ने उनका पीछा किया। शाम करीब 7:30 बजे वह स्कॉर्पियो फिर उनके पीछे लगी और बस स्टैंड फिरोजपुर झिरका तक पीछा करती रही। BJP मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले 15 मई 2024 को उन्हें फोन पर धमकी दी गई थी। साथ ही बड़कली चौक पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने चेहरा ढककर उन्हें चेतावनी दी थी कि वे BJP का प्रचार बंद कर दें।Haryana News

निशा सैनी (Nisha Saini) ने कांग्रेस विधायक मामन खान पर आरोप लगाते हुए बताया कि हाल ही में गांव नांगल मुबारकपुर से जुड़े एक मामले में उन्होंने एक BJP कार्यकर्ता का समर्थन किया था। इस समर्थन के बाद सीएम विंडो पर कार्रवाई हुई, जिससे कांग्रेस समर्थकों में उनके प्रति नकारात्मक भावना पैदा हो गई। इसके बाद से कांग्रेस विधायक मामन खान द्वारा उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। आरोप है कि विधायक मामन खान ने निशा सैनी (Nisha Saini) के जेठ को फोन किया और उनसे बात कराने के लिए कहा। निशा सैनी (Nisha Saini) ने कहा कि वह लगातार लोगों को BJP पार्टी से जोड़ रही हैं, जो कांग्रेस नेताओं को पसंद नहीं आ रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

इस मामले पर कांग्रेस विधायक मामन खान ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है और उनकी कभी निशा सैनी (Nisha Saini) से बात भी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि नांगल मुबारकपुर में कुछ लोगों के बीच आपसी झगड़ा चल रहा है, जिसके कारण निशा सैनी (Nisha Saini) और झगड़ा करने वाले लोगों के बीच विवाद है। मुझे इस झगड़े से जोड़ा जा रहा है, जबकि मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं।Haryana News

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp