Haryana Weather News: इन जिलों में होगी हल्की बारिश, 20 अप्रैल से दिखेगा भीषण गर्मी का कहर

On: April 19, 2026 8:18 AM
Follow Us:
इन जिलों में होगी हल्की बारिश, 20 अप्रैल से दिखेगा भीषण गर्मी का कहर

Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को राज्य के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई जिससे तेज गर्मी से राहत में लेकिन आज रविवार को राज्य के कई जिलों में तेज गर्मी के वजह से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। सबसे अधिक दिन का तापमान रोहतक में दर्ज किया गया है। रोहतक का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

मेवात सोनीपत अंबाला करनाल सिरसा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। शनिवार की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होने से आज रविवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

आज पश्चिम हरियाणा में बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी गुरुग्राम और मध्यवर्तीय जिलों में आज बारिश होगी। बारिश के साथ-साथ इन जिलों में तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

20 अप्रैल के बाद राज्य में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार से राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 20 अप्रैल के बाद राज्य में बारिश के आसार नहीं है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

12 जिलों में होगी भारी बारिश, 60km/h प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Haryana Weather Alert: 12 जिलों में होगी भारी बारिश, 60km/h प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के वजह से राज्य में बूंदाबांदी हो रही है वहीं कई जगह भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 5 जून तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होती रहेगी। वही तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।

गुरुवार को भी हुई भारी बारिश

गुरुवार को अचानक से राज्य का मौसम बदल गया और कई जिलों में बारिश होने लगी जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिला। फरीदाबाद में जेवर एयरपोर्ट के लिए बनाए जा रहे हैं फ्लाईओवर के निर्माण में लगी जेंट्री मशीन तेज आंधी के कारण कंटेनर पर गिर गई। इसमें आठ मजदूर दब गए। पांच मजदूरों की जान बचा ली गई जबकि एक इंजीनियर सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल महेंद्रगढ़ रेवाड़ी गुरुग्राम पलवल फरीदाबाद रोहतक सोनीपत पानीपत सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी में आज चमक गरज के साथ बारिश होगी वहीं 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगे।

6 तारीख को भी राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से मौसम सुहाना बनेगा इसके साथ ही साथ तापमान में भी 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
हरियाणा के जिलों में जमकर होगी बारिश

Haryana Weather: राज्य में दो मानसूनी सिस्टम हुए एक्टिव, आज इन जिलों में होगी तूफानी बारिश

Haryana Weather: हरियाणा में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आज नौतपा की समाप्ति हो रही है ऐसे में आज राज्य में एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिसकी वजह से झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो हरियाणा के कई जिलों में आज झमाझम बारिश होगी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

नौतपा के आखिरी दिनों में मिली गर्मी से राहत

इस साल नौतपा हर साल के मुकाबले बेहद ही लग रहा है। नौतपा में झमाझम बारिश होती रही है। आज नौतपा की समाप्ति भी बारिश के साथ ही होने वाली है।

5 दिनों तक खराब रहेगा राज्य का मौसम

हरियाणा में दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। अगले 5 दिनों तक राज्य का मौसम खराब रहेगा वही तापमान में भी 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। पंजाब के ऊपर के क्षेत्र में एक चक्रवर्ती गतिविधि बन रही है राज्य के कई इलाकों में बारिश होगी। वहीं तेज हवाएं चलेंगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ होगी बारिश

दो जून की रात से छह जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम से तेज गति की हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में वर्षा और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह (मेवात) और पलवल शामिल हैं।

 

 

 

 

मौसम रहेगा मेहरबान, रेवाड़ी सहित इन जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Haryana Weather Alert: मौसम रहेगा मेहरबान, रेवाड़ी सहित इन जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा में पिछले दो दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हों रही है, जिसके वजह से तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई है। आज रविवार को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होगी।

इन जिलों में बारिश होगी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी सहित कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। इन जिलों में झमाझम बारिश होगी।

बारिश के साथ-साथ रेवाड़ी सहित कई जिलों में ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है इसके साथ ही साथ तूफानी हवाएं भी चलेंगी तूफानी हवाओं और बारिश के वजह से एक तरफ तापमान में गिरावट हुई है वहीं दूसरी तरफ कई जगह बिजली के तार टूट कर गिर गए हैं जिसकी वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ रही है।

गर्मी से मिली राहत (Haryana Weather Alert)

बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना हुआ है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
इन 8 जिलों में तूफानी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, 80km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Haryana Weather News: इन 8 जिलों में तूफानी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, 80km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Haryana Weather News: हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके वजह से नौतपा के दौरान भी राज्य में तूफानी बारिश हो रही है। दो दिनों से राज्य का मौसम ठंडा बना हुआ है और राज्य के तमाम जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। तापमान में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है।

आज इन जिलों में होगी भारी बारिश

आज हरियाणा के सिरसा भिवानी चरखी दादरी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी पलवल यमुनानगर गुरुग्राम सहित कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है वहीं कई जगहों पर हवा 90 किलोमीटर की रफ्तार से भी चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार हिसार फतेहाबाद पंचकूला कुरुक्षेत्र रोहतक सहित कई जिलों में आज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होगी। पिछले 1 महीने से राज्य में ही हीट स्ट्रोक चल रहा था लेकिन अब बारिश होने से लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।

जून में फिर बढ़ेगी गर्मी

जून के महीने में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अंको की माने तो जून के महीने में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले महीने तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है वहीं दिन के साथ-साथ रात के समय भी लू का खतरा बढ़ सकता है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

कब तक मानसून देगा दस्तक

केरल में मानसून ने दस्तक दे दिया है लेकिन मानसून के आगे बढ़ाने में अभी समय लगेगा। हरियाणा की बात करें तो हरियाणा में मानसून 22 से 25 तारीख तक पहुंच सकता है। हालांकि इस बार मानसून राज्य को बहुत ज्यादा समय में कर करेगा।

इन 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60km/h रफ्तार से चलेगी तूफानी हवाएं

Haryana Rain Alert: इन 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60km/h रफ्तार से चलेगी तूफानी हवाएं

Haryana Rain Alert: नौतपा में भीषण गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़ रही थी इसी बीच गुरुवार की शाम से राज्य में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। वीरवार की शाम हरियाणा के मौसम में अचानक करवट लिया और राज्य के कई जिलों में धूल भरी आंधी चली और तेज बारिश हुई इसके साथ ही साथ ओलावृष्टि भी हुई।

बारिश में मचाई तबाही

एक तरफ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ राज्य के कई जिलों में बारिश के वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नूह, और गुरुग्राम सहित कई जिलों में बारिश ने तबाही मचाई है वही रेवाड़ी सिरसा झज्जर भिवानी और चरखी दादरी में तेज हवाओं सॉन्ग ऑल भी गिरे हैं।

राज्य में कई घरों के छतो के टिन उड़ गए हैं वहीं कई जगह बिजली के तार टूट गए हैं जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

आज इन जिलों में होगी तूफानी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज पंचकूला, अंबाला,यमुनानगर, कुरुक्षेत्र,करनाल, जींद, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात,पलवल,हिसार, सिरसा सहित कई जिलों में तूफानी बारिश होगी। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चलेगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

30 तारीख तक होती रहेगी बारिश

हरियाणा में 30 तारीख तक लगातार बारिश होती रहेगी हालांकि 30 तारीख के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जून में राज्य में भयंकर गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें