Haryana Today News: ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹2 लाख की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया IAS का रीडर

On: April 18, 2026 6:46 PM
Follow Us:
ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹2 लाख की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया IAS का रीडर

Haryana Today News: हरियाणा में एसीबी ने एक बार फिर भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने FCR शाखा में तैनात रीडर रवि को ₹200000 रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आपको बता दे की सोनीपत में एसीबी की टीम छापेमारी करते हुए यह बड़ी कार्रवाई की है।

₹200000 का रिश्वत लेते समय गिरफ्तार हुए रीडर

आपको बता दे ACB जींद की टीम को शिकायत मिली थी कि एफसीआई शाखा चंडीगढ़ में सुरेश कुमार आईएएस के रीडर रवि किसी काम को करवाने के लिए ₹200000 का रिश्वत मांग रहे हैं।

शिकायत मिलने के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते समय रीडर को रंग के हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से ₹200000 की रिश्वत भी बरामद हुई है।

रिश्वत लेते समय हुआ गिरफ्तार 

रिश्वत लेने के लिए रीडर ने अपना पैतृक गांव गन्नौर चुना था जहां वह काम के लिए रिश्वत ले रहा था उसी वक्त ACB की टीम ने वहां धावा बोल दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका एक काम लंबी था जिसे करवाने के लिए रीडर लगातार उसे ₹200000 की मांग कर रहा था।

इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा इसका जांच किया गया और रीडर को रंगे हाथों पकड़ने की रणनीति बनाई गई। ACB के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ किया जा रहा है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इसमें किसी और कर्मचारी अधिकारी का नाम तो शामिल नहीं है।

आपको बता दे की हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। रिश्वत लेने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जा रहा है। ACB की टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। रीडर के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी और अगर कोई और इसमें सनलिप्त है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now