Fire in car: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में गुरुवार सुबह किशनगढ़ रेलवे फाटक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। आग लगने का एहसास होते ही कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और तुंरत कूद गया। चालक के बाहर आते ही एकाएक आग तेज भडक गई तथा पूरी आग को चपेट में ले लिया।
आग लगते की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कुछ देर बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।Fire in car
बता दे कि युवक सैंट्रो कार में सवार होकर किशनगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही उसने किशनगढ़ रेलवे फाटक को पार किया, उसे कार के पिछले हिस्से से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। चालक ने तुरंत गाड़ी को रोका और पीछे देखा तो आग लगी हुई थी। हादसे में कार चल गई।Fire in car

















