Dr RB Yadav Hospital Rewari के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

On: August 7, 2026 5:45 PM
Follow Us:
Dr RB Yadav Hospital Rewari के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी के प्रसिद्ध डॉ. आर. बी. यादव हॉस्पिटल (Dr RB Yadav Hospital Rewari ) के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को अस्पताल परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बढ़-चढ़कर रक्तदान किया तथा 100 से ज्यादा रक्तदान किया।

रेवाड़ी: डॉ. आर. बी. यादव अस्पताल के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित
रेवाड़ी: डॉ. आर. बी. यादव अस्पताल के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

इस सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर के कुलपति (Vice Chancellor) प्रो. असीम मिगलानी ने शिरकत की। वही इस मौके पर डा. नीरज यादव (अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन – IMA रेवाड़ी) वडॉ. एन. एस. यादव (आस्था ब्लड बैंक, रेवाड़ी) बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

 

“एक यूनिट रक्त दे सकता है कई लोगों को नया जीवन” – प्रो. असीम मिगलानी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि “रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी और पवित्र सेवा है। हमारे द्वारा दान की गई एक यूनिट रक्त की बूंदें किसी दुर्घटनाग्रस्त या गंभीर मरीज को नया जीवन दे सकती हैं।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भ्रम से दूर रहकर नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करें।

हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. आर. बी. यादव ने आए हुए सभी अतिथियों, डॉक्टरों की टीम और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल का ध्येय केवल मरीजों का इलाज करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन-चार महीने में रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

 

रेवाड़ी: डॉ. आर. बी. यादव अस्पताल के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित?

मुख्य अतिथि व अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र (Certificates) तथा उपयोगी स्मृति-चिह्न (Momentoes) देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, सेवा भावना और भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में अस्पताल के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और प्रबंधन टीम का विशेष योगदान रहा।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें