कोसली थाना पुलिस ने कारोली गांव में 9 दिन पहले हुई हत्या के मामले को सुलझा लिया है। हत्यारो कोई ओर नही बल्कि चेचेरा भाई ही निकला। उमृतक की बहन संतोष की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट से 2 दिन के रिमांड पर लिया है। (Murder in Kosli)
गोशाला के पास मिला थ प्रताप का शव
DSP कोसली विधानंद ने शुक्रवार को बताया कि 29 जुलाई को गांव कारोली की गोशाला के के निकट प्रताप का शव पडा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने FSL की टीम के साथ मौके का मुआयना किया। शव को लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंक जाहिर की गई थी। उस दिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया है।

जानिए कैसे खुला हत्या का राज
मृतक की बहन संतोष ने 6 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी। बहन ने आरोप लगाया कि रमेश ने पुरानी रंजिश के चलते प्रताप को शराब पिलाई और फिर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रमेश केा रिहासत में लेकर जब पूछताछ की तो आरोपी रमेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पीट पीट कर की थी हत्या
आरोपित ने स्वीकार किया कि घटना वाले दिन वह और प्रताप एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में प्रताप उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। बहस बढ़ने पर गुस्से में आकर उसने प्रताप पर लात-घूंसों से हमला कर दिया और उसे तब तक पीटता रहा जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। जिसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।
खेत में छोडकर आया गया था घर
संतोष ने शिकायत में बताया कि प्रताप की मौत के बाद चचेरा भाई रमेश ठीक से खाना नहीं खा रहा था। मुझे इसके बारे में भाभी ने ही बताया। प्रताप की मौत के 3-4 दिन बाद वह को रमेश के घर गई। जब मैंने रमेश से कारण पूछा तो उसने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया। रमेश ने कहा कि वह रात आठ बजे प्रताप को खेत में छोड़कर घर आ गया था।
नशा अधिक होने के कारण वह उसे अपने साथ नहीं ला सका। शक होने पर हमने अपने स्तर पर जांच की। जब रमेश से दोबारा पूछताछ की तो उसने बताया कि शराब पीते समय उनका विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने प्रताप की पिटाई कर दी और बेसुध अवस्था में छोड़कर घर आ गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी।














