
Haryana News: रेवाड़ी में सोमवार तड़के दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर बनीपुर चौक फ्लाईओवर के पास एक चलती कार में आग लगने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार मे आग लगने पर चालक ने कूद कर जान बचाई। इतना ही नहीं तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर दी। इसके बाद NHAI की टीम, दमकल विभाग और कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर कबाड़ बन चुकी थी।
बता दे कि गाजियाबाद से जयपुर जा रहे मोहित नामक युवक की ब्रेजा कार नीलगाय से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और कुछ दूरी बाद कार के बोनट से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी। आनन फानन मे मोहित से कार से कूद कर जान बचाई। कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।Haryana News
जानिए कैसे हुआ हादसा: बता दे कि मोहित सोमवार को सुबह कंपनी की बैठक में शामिल होने के लिए जयपुर जा रहे थे। इसी दौरान NH-48 पर अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में कार टकरा गई कुछ ही क्षणों में आग की लपटें तेज हो गईं।Haryana News
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
मोहित तुरंत कार से कूदा तथा उसने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर दी। इसके बाद NHAI की टीम, दमकल विभाग और कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर कबाड़ बन चुकी थी।Haryana News
