हरियाणा में खुलेंगे 26 आयुष औषधालय, जानिए रेवाड़ी के गांवों के नाम

On: July 23, 2026 7:23 AM
Follow Us:
हरियाणा में खुलेंगे 26 आयुष औषधालय, जानिए रेवाड़ी के गांवों के नाम

रेवाड़ी: हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओ को बेहतर बनाने के लिए बडा फैसला लिया है। रेवाड़ी में पांच नए आयुष औषधालय खोले जाने हैं। जिनको लेकर हरियााणा सरकार से मंजूरी दे दी है। बता दे कि प्रत्येक औषधालय के निर्माण पर लगभग 60 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर करीब तीन करोड़ रुपये का निवेश होगा।

इस गांवो में बनेगे आयुष औषधालय

आयुष विभाग ने लिसाना, करावरा मानकपुर, रोहड़ाई, जयसिंहपुरा और झाबुआ के लिए प्रस्ताव भेजे थे। फिजिबिलिटी रिपोर्ट के बाद इन औषधालयों को स्वीकृति मिली है। हालांकि इनको लेकर अपने प्रस्ताव भेजा हुआ था। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर स हरी झंडी मिल गई है।

Aarti Singh Rao
Aarti Singh Rao

क्यों पडी जरूरत

बता दे कि इन गांवों के आठ किलोमीटर के दायरे में फिलहाल कोई आयुष डिस्पेंसरी नहीं है। नए केंद्र खुलने से आसपास के गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। क्योंकि अब लोगो को सुविधाओं के लिए दूर जाना पडता है जिससे काफी परेशानी होती थी। इन औषधालयों में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी से उपचार मिलेगा। इन्हें वेलनेस सेंटर के रूप में भी विकसित किया जाएगा, जहां योग और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जाएगा।

नए आयुष औषधालय बनने संख्या हो जाएगी 23
बता दे रेव़ाड़ी में वर्तमान में 18 आयुष औषधालय संचालित हैं। इनमें चिकित्सकों के पद भरे हैं, पर फार्मासिस्ट की कमी है। 18 में से केवल नौ औषधालयों में फार्मासिस्ट कार्यरत हैं। नए केंद्रों के लिए स्टाफ की उपलब्धता विभाग के सामने चुनौती रहेगी। जिन आयुष औषधालयों में पद रिक्त् है उनको जल्द ही पूरा किया जाएगा।

प्रत्येक आयुष औषधालय के लिए कम से कम 512 वर्ग फिट भवन आवश्यक है। इसमें ओपीडी, दवा वितरण केंद्र और चिकित्सा अधिकारी के बैठने की व्यवस्था होगी। इनको स्पेशल योजना के आधार बनाया जाएग ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा मिल सकें।

 

AARTI RAO

पहले चरण में इन जिलों में इन जिलों खुलेगें आयुष औषधालय

हरियाणा के सभी जिलों में अब राजकीय आयुष औषधालय खोले जाएंगे। पहले चरण में पांच जिलों रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में 26 आयुष औषधालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति दे दी है। अन्य जिलों में भी जल्द ही मैपिंग कराई जाएगी, ताकि आयुष औषधालय खोले जा सकें।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि आयुष औषधालय भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सुरक्षित, सस्ता और सुलभ बनाकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में मदद करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में आयुष औषधालय खोलने का निर्णय लिया है।

आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की जनता की सेहत के सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में सरकार आयुष पद्धति को बढ़ावा दे रही है। राज्य में आयुष सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है।

हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 5 नए आयुष औषधालय (डिस्पेंसरी) खोलने की मंजूरी दी है। इन औषधालयों का निर्माण लिसाना, करावरा मानकपुर, रोहड़ाई, जयसिंहपुरा और झाबुआ गांव शामिल है।
बसंत सैनी, आयुष अधिकारी रेवाड़ी

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now