Summer Special Train: गुरुग्राम से चलेगी 2 समर स्पेशल ट्रेनें , गर्मियों की छुट्टियों में आएगा घूमने का असली मजा

On: June 18, 2026 9:39 PM
Follow Us:
train

Summer Special Train : उत्तर भारत में गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में परिवार संग घूमने का प्लान बनाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेनें संचालित की हैं. ताकि यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर मिल सके.

गुरुग्राम से होकर गुजरेंगी दो अहम स्पेशल ट्रेनें
यदि आप गुरुग्राम शहर से हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान या मुंबई जैसे स्थलों की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने गुरुग्राम स्टेशन से होकर दो समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जो गर्मियों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए शुरू की गई हैं.Summer Special Train

हरिद्वार से साबरमती तक चल रही है समर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती समर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन – मंगलवार और शनिवार को चलाई जा रही है. यह ट्रेन गुरुग्राम स्टेशन से होकर जयपुर, अजमेर, मारवाड़, माउंट आबू होते हुए साबरमती (गुजरात) तक जाती है. इस ट्रेन से यात्री उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थलों का सफर कर सकते हैं.Summer Special Train

दिल्ली से मुंबई के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09004 दिल्ली-मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल ट्रेन भी गुरुग्राम से होकर गुजर रही है. यह ट्रेन राजस्थान के जयपुर, अजमेर, माउंट आबू, फिर गुजरात के साबरमती, वडोदरा, सूरत, वापी से होते हुए मुंबई सेंट्रल तक जाती है. इस रूट से आप राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र की यात्रा एक ही सफर में कर सकते हैं.

ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या, यात्रियों को राहत Summer Special Train
गर्मी की छुट्टियों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुछ प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का भी फैसला लिया है:

ट्रेन 22471/72 बीकानेर-सराय रोहिला इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 1 जून से 30 जून तक 1 सेकंड एसी और 2 थर्ड एसी कोच जोड़े गए हैं.
ट्रेन 20473/74 सराय रोहिला-उदयपुर चेतक एक्सप्रेस में 1 सेकंड एसी और 2 थर्ड एसी कोच की वृद्धि की गई है.
ट्रेन 12065/66 अजमेर-सराय रोहिला जनशताब्दी एक्सप्रेस में 2 जून से 30 जून तक 1 द्वितीय कुर्सीयान कोच बढ़ाया गया है.
ट्रेन 19701/02 जयपुर-कैंट सैनिक एक्सप्रेस में 1 द्वितीय शयनयान कोच जोड़ा गया है.
ट्रेन 12985/86 जयपुर-सराय रोहिला डबल डेकर एक्सप्रेस में 1 एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार बढ़ाई गई है.

समर वेकेशन के लिए बढ़ी बुकिंग, रेलवे की तैयारी पूरी
गुरुग्राम और दिल्ली NCR क्षेत्र से घूमने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. ऐसे में रेलवे द्वारा शुरू की गई ये स्पेशल ट्रेनें और बढ़े हुए डिब्बे यात्रियों को भीड़ और टिकट की कमी से राहत देंगे. इन ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग पहले ही तेज़ी से शुरू हो चुकी है. इसलिए जो यात्री अब भी यात्रा का मन बना रहे हैं, उन्हें जल्द टिकट बुक कर लेना चाहिए.

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now