google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU New Railway Line: हरियाणा में बिछाई जाएगी 126 KM लंबी रेलवे लाइन, जमीनों के रेट होंगे हाई | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

New Railway Line: हरियाणा में बिछाई जाएगी 126 KM लंबी रेलवे लाइन, जमीनों के रेट होंगे हाई

Written by: सुनील चौहान

Published:

New Railway Line: हरियाणा वालों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश में नई रेलवे लाइन और हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) का निर्माण किया जाएगा। इससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र…


New Railway Line: हरियाणा वालों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश में नई रेलवे लाइन और हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) का निर्माण किया जाएगा। इससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में यातायात दबाव कम होगा। इस नए रेल कॉरिडोर से लोगों की यात्रा सुविधाजनक बनेगी।New Railway Line

Advertisement

यह रेल कॉरिडोर पलवल से मानेसर और सोनीपत तक 126 किलोमीटर लंबा होगा। इस परियोजना का पहला सेक्शन धुलावट से बादशाह तक होगा, जिसमें 29.5 किमी लंबी इलेक्ट्रिक दोहरी ट्रैक लाइन होगी। इस लाइन से नूंह और गुरुग्राम जिलों को जोड़ने में मदद मिलेगी, जो इन क्षेत्रों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है।New Railway Line

कॉरिडोर के विभिन्न हिस्सों में कई प्रमुख रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे, जैसे कि सोनीपत, तुर्कपुर, खरखौदा, जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, पचगांव, IMT मानेसर, चंदला डूंगरवास, धुलावट, सोहना, सिलानी और न्यू पलवल। इन स्टेशनों से क्षेत्रीय यातायात में सुधार होगा और अधिक लोग रेलवे सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

 

बता ये मुख मार्ग (Route):पलवल से शुरू होकर सोहना, मानेसर, फरुखनगर, सांपला और खरखौदा होते हुए सोनीपत (कुंडली) तक जाएगी।बता दे इस रूट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) और KMP एक्सप्रेसवे के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि यात्री और माल परिवहन दोनों को गति मिल सके।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

स्टेशनों की संख्या:इस नए रूट इस 126 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 17 नए अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं।New Railway Line

इस परियोजना का कुल बजट लगभग 5700 करोड़ रुपये है, और इसका पूरा होना दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक दबाव को कम करेगा। विशेष रूप से पलवल, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर और सोनीपत जिलों को इससे सीधा लाभ होगा, जिससे इन क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी और यातायात के विकल्प मिलेंगे। इस परियोजना से न केवल यात्रा समय में कमी आएगी, बल्कि इन क्षेत्रों का आर्थिक विकास भी होगा।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp