सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana Weather Alert: अचानक बदला मौसम! कई जिलों में हुई तूफानी बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Weather Alert: हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज दोपहर राज्य के मौसम में अचानक बदलाव हुआ और राज्य के कई जिलों में जोरदार बारिश शुरू…


अचानक बदला मौसम! कई जिलों में हुई तूफानी बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
अचानक बदला मौसम! कई जिलों में हुई तूफानी बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Alert: हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज दोपहर राज्य के मौसम में अचानक बदलाव हुआ और राज्य के कई जिलों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। सिरसा फतेहाबाद सहित कई जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश होने से मौसम में ठंडक बनी हुई है वही तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है।

Advertisement

कल भी होगी बारिश

राज्य में अभी बारिश से छुटकारा नहीं मिलने वाला है क्योंकि प्री मानसून एक्टिव हो चुका है। राज्य के कई जिलों में कल भी लगातार बारिश होती रहेगी इसके साथ ही साथ परसों भी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के द्वारा जारी किया गया है।

कल इन जिलों में होगी बारिश

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद में कल 19 तारीख को झमाझम बारिश होगी। वही सिरसा रेवाड़ी सहित अन्य जिलों में भी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

बारिश ने बढ़ाई ईंट भट्टी मालिकों की परेशानी (Haryana Weather Alert)

लगातार होने वाली बारिश के वजह से ईंट भट्टी मालिकों की परेशानियां बढ़ने लगी है। ईट बनाने में परेशानी आ रही है और जानकारी का तो यह भी कहना है कि अगर ऐसे ही लगातार बारिश होती रही तो इस साल हरियाणा में ईंट के कीमतों में भी काफी उछाल देखने को मिलेगा।

वही मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में प्री मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है इसलिए अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है इसके साथ ही जून के लास्ट तक राज्य में मानसून भी दस्तक दे देगा। इस साल अच्छी बारिश होने से किसानों को फायदा मिलेगा हालांकि अन्य व्यापार पर बारिश का नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में 9 से 11 अक्टूबर तक होगी बारिश, इन 9 जिलों में यलो Alert

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp