Government Pension Update: हरियाणा सरकार की ओर से असहाय बच्चों के लिए राहत भरी खबर आई है। सरकार की ओर से इन बच्चों के लिए पेंशन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत जिन बच्चों की उम्र 21 साल से कम है और परिवार की सालाना आय 2 लाख रुपये से कम है, उन्हें 1850 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। सरकार की ओर से चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य उन बच्चों को आर्थिक मदद पहुंचाना है, जो किसी कारणवश अपने माता-पिता या अभिभावकों से वंचित हैं।Government Pension Update
आवश्यक दस्तावेज
- असहाय होने का प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- हरियाणा राज्य में पांच साल या उससे अधिक समय से निवास प्रमाण पत्र (फोटो वोटर कार्ड, राशन कार्ड आदि)
परिवार पहचान पत्र
- इन बच्चों को नहीं मिलेगा लाभ (हरियाणा पेंशन)
- अगर बच्चे के माता-पिता या अभिभावक किसी सरकारी योजना के तहत पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक पात्र अटल सेवा केंद्र या सीएससी केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी जमा करानी होगी।













