सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Rewari Breaking News: मंत्री राव नरबीर रेवाड़ी से क्यों हटाए, जानिए वजह

Written by: Best24News

Published:

Rewari Breaking News: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और प्रदेश सरकार में मंत्री राव नरबीर में राजनीतिक खींचतान कम नहीं होने का नाम ले रही है। एक बार राव नरबीर का नाम…


Rewari Breaking News: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और प्रदेश सरकार में मंत्री राव नरबीर में राजनीतिक खींचतान कम नहीं होने का नाम ले रही है। एक बार राव नरबीर का नाम चर्चा में आ गया है। इस खीचतान का असर इसका असर जिला जनसंपर्क एवं कष्ट निवारण समितियों के प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर सामने आया हैं।

Advertisement

बता दे दो दिन हरियाणा जिला जनसंपर्क एवं कष्ट निवारण समितियों के प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी करते हुए राव नरबीर को रेवाड़ी और हांसी की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिस पर राजनीति गरमा गई। यानि काफी चर्चा हो रही थी कि राव साहब का एरिया अब राव नरबीर देखेंगे।Rewari Breaking News

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी परिपत्र अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम व सिरसा जिलों की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज यमुनानगर, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार पंचकूला व कुरुक्षेत्र, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा पलवल व सोनीपत, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल नूंह व महेंद्रगढ़ तथा सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा हिसार व चरखी दादरी जिलों की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

कई दिनों से चल रही थी चर्चाए: बता दे पिछले दिनों राव नरबीर की रेवाड़ी में नाम आने से चर्चा का विषय बना हुआ था। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के गृह जिले में इस पर विवाद बढ़ता देख अब राव नरबीर को रेवाड़ी से हटाकर झज्जर में लगाया गया है। साथ ही वह हांसी में भी सुनवाई करेंगे। रेवाड़ी में राव नरबीर की जगह अब कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा जिला जनसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लेंगे, जिन्हें पहले झज्जर और पानीपत में लगाया गया था। हालांकि वह पहले की तरह पानीपत भी संभालेंगे।

जानिए अन्य जिलों की किसे मिली जिम्मेवारी: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा करनाल व कैथल, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव फरीदाबाद, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर भिवानी सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी अंबाला व फतेहाबाद, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी रोहतक, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम जींद जिले की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp